रायपुर : राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन की राशि 1 अगस्त को ही मुख्यमंत्री ने जारी कर दी। बिना किसी रुकावट के लगातार समय पर ही माताओं – बहनों के खाते में राशि पहुँच रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त 1 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाकर जारी कर दिया, इस दौरान मुख्यमंत्री जगदलपुर में उपस्थित रहे जहाँ से उन्होंने इस राशि को जारी किया। डीबीटी के जरिए पंजीकृत महिलाओं के खाते में योजना की राशि सीधे उनके खाते में जमा हो गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले 70 लाख महिलाओं को रक्षाबंधन का उपहार मिल गया है। वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जगदलपुर दौरे पर है। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की छठी किश्त भी जारी की। इस अवसर पर महतारी वंदन एप और एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में नौ करोड़ 31 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इससे जगदलपुर क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आयेगी।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2752 महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए 100 करोड़ का बैंक ऋण का भी वितरण किया। इस कार्यक्रम में शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही नारी शक्ति से जल शक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर काफी संख्या में क्षेत्रवासी भी इकट्ठे हुये और क्षेत्रीय पदाधिकारी भी शामिल हुये। मुख्यमंत्री लगातार जनता से किये गये वादों को पूरा कर रहे है। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष किरणदेव साव भी मौजूद रहे।



