घरेलु विवाद में काउंसलिंग के दौरान, पुलिस के सामने ही पत्नी ने कर दी खौफनाक वारदात, सामने आया हैरान करने वाला मामला।

रायपुर :  सहनशीलता की कमी और महत्वाकांक्षाओं के चलते रिश्ते ज्यादा दिन तक नहीं टिक रहे है। ऐसे ही कई मामले लगातार काउंसिलिंग के लिये प्रशासन के पास पहुँच रहे है। ऐसे ही एक मामले में शादी के तीन माह बाद ही एक युवक की पत्नी ने शादी का रिश्ता तोड़ दिया। जब युवक उसे मनाने गया, तो उसे धमकी देकर भगा दिया गया। मामले को लेकर युवक ने पुलिस में शिकायत की। वहीँ जब मामले को लेकर पुलिस काउंसलिंग हुई तो उसी दौरान युवती ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के सामने ही कांच के गिलास से युवक का गला काटने की कोशिश की। पुलिस ने युवती के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इस खौफनाक घटना को युवती ने पुलिस के सामने ही अंजाम दिया, जिससे युवक भी सहम गया।

पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि बोरियाकला निवासी महेश्वर ओझा की नरहरपुर निवासी भुनेश्वरी नाविक से अप्रैल 2024 में शादी हुई थी। दोनों रायपुर में साथ रह रहे थे। 30 जून को भुनेश्वरी के माता-पिता आषाढ़ मनाने अपने साथ ले गए। 1 जुलाई को महेश्वर ने कॉल किया, तो भुनेश्वरी अपने घर में नहीं थी। 2 जुलाई को महेश्वर अपने ससुराल गया, तो भी भुनेश्वरी अपने घर में नहीं मिली। इसके बाद महेश्वर वापस रायपुर आ गया। इसके कुछ दिन बाद भुनेश्वरी ने उसे फोन करके बताया कि वह दूसरे लड़के से पहले से शादी कर ली थी। तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती हूं।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इससे नाराज होकर महेश्वर ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। यह मामला महिला थाने में पहुंचा। महिला पुलिस ने काउंसलिंग के लिए भुनेवश्वरी को बुलाया, तो वह नहीं पहुंची। फिर दूसरी काउंसलिंग में वह पहुंची। 30 जुलाई को दोनों काउंसलिंग के लिए पहुंचे थे। परामर्श केंद्र के बाहर सभी बैठकर चाय पी रहे थे। इस दौरान महेश्वर भी वहीं पर था। अचानक भुनेश्वरी ने गाली-गलौज करते हुए कांच के गिलास को आधा तोड़ दिया। इसके बाद उसके गले पर वार कर दिया। महेश्वर थोड़ा हट गया। कांच उसके गाल में धंस गया जिससे घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, इस तरह से युवती ने जानलेवा हमला पुलिस के सामने ही कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भुनेश्वरी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।