रायपुर : राजधानी में लगातार तेज रफ़्तार चौपहिया वाहनों का कहर जारी है, कई बार दुखद घटनायें सामने आ जाती है, जो कि आदमी के मन को झंझोड़ देती है, ऐसे ही रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के होटल एरिना के सामने तेज रफ्तार कार ने स्कूटी चालक युवती की को टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में श्रेष्ठा सतपथी (21) की मौत हो गई, जानकारी के अनुसार युवती के पिता की तबियत ख़राब थी, जिसके लिये वो दवाई लेने जा रही थी, इसमें एक लापरवाह वाहन चालक ने उसकी जिन्दगी ले ली। इस घटना में पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कार चालक इस हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी कार दूसरे थाने के सामने खड़ी मिली है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार युवती नीट की परीक्षा पास कर डॉक्टर की पढ़ाई करने की तैयारी में जुटी थी। हादसे के बाद माता-पिता के अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना अधूरा रह गया। कुछ दिन बाद श्रेष्ठा को एमबीबीएस काउंसिलिंग में शामिल होने वाली थी। इस घटना से परिजन गहरे शोक में है, वहीँ घटना को लेकर पुलिस के अनुसार वीआईपी रोड स्थित सृष्टि गार्डन निवासी श्रेष्ठा सतपथी की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हुई है। गुरुवार दोपहर लगभग चार बजे वह स्कूटी से अपने पिता के लिए दवाई लेने के लिए रिंग रोड से सटे सर्विस मार्ग से तेलीबांधा की तरफ आ रही थी।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
इसी दौरान वीआईपी रोड होते हुए तेज रफ्तार कार सीजी 14 एमपी 0686 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार कार चलाते हुए युवती की स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से युवती स्कूटी से मुंह के बल गिरकर बेहोश हो गई। नाक और मुंह से खून निकलने लगा। घटना के बाद आस-पास उपस्थित लोगों ने युवती को उपचार अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मृतका युवती आपस में दो भाई बहन है, श्रेष्ठा सबसे बड़ी थी। श्रेष्ठा के पिता आभाष सतपथी स्टेट बैंक आफ इंडिया में एजीएम के पद पर पदस्थ हैं। बेटी की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद से पिता सदमें में है और माँ का बुरा हाल है। आरोपी कार चालक की कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



