शराब घोटाला को लेकर मेरठ जेल में बंद अनवर ढेबर, अरूणपति को लाया जायेगा रायपुर, इस मामले को लेकर जेल में है बंद….।

रायपुर : 2000 करोड़ से ज्यादा के शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर और पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को उत्तरप्रदेश के मेरठ जेल से रायपुर लाने का रास्ता साफ हो गया है, ये दोनों मेरठ की जेल में बंद थे। दरअसल दोनों के खिलाफ ईडी की विशेष कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। शराब मामले को लेकर इन पर कार्यवाही की जा रही है।

ईडी की ओर से कोर्ट में लगाए गए आवेदन पर जारी प्रोडक्शन वारंट के आधार पर अब मेरठ जेल में बंद दोनों आरोपियों को रायपुर लाकर ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि 19 जून को रायपुर केंद्रीय जेल में बंद अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मेडिकल ग्राउंड के आधार पर जमानत मिली थी, जमानत पर जेल से बाहर निकलते ही यूपी एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद इन्हें मेरठ की जेल में रखा गया था।

नकली होलोग्राम मामले में पूछताछ के लिए मेरठ ले गई थी UP-STF :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इस दौरान अनवर के परिजनों, रिश्तेदारों और समर्थकों ने जेल परिसर में जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने किसी तरह सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची थी, जहां से यूपी एसटीएफ अनवर को साथ लेकर मेरठ रवाना हो गई थी। इससे पहले अरुणपति त्रिपाठी को यूपी एसटीएफ यहां से लेकर गई थी, जहाँ उनसे लगातार पूछताछ की गई। दोनों के अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ नोएडा में नकली होलोग्राम का भी केस दर्ज है। इसी केस के मामले में पूछताछ के सिलसिले में प्रोडक्शन के आधार पर अनवर को यहां से लेकर जाया गया था। दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर मेरठ जेल भेज दिया गया था, तब से दोनों वहां है।