रायपुर : हवाई यात्रियों को नई उड़ानों की सौगात मिलनी शुरू हो गई है, हवाई यात्रियों को जिसकी प्रतीक्षा वो सौगात अब उन्हें मिलने वाली है। इसके तहत इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर से हैदराबाद के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की गई है। यह नई उड़ान 23 सितंबर से शुरू होगी, जिसको लेकर यात्रियों में काफी उत्साह है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर से प्रयागराज के लिए भी इंडिगो एयरलाइंस की नानस्टॉप फ्लाईट 16 अगस्त से शुरू हो रही है, जो कि काफी समय पहले बंद हो गई थी।
विमानन अधिकारियों के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई 6263 हैदराबाद से रायपुर के लिए दोपहर 2.20 बजे बजे उड़ान भरेगी और 3.56 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6327 रायपुर से हैदराबाद के लिए शाम 4.25 बजे उड़ान भरेगी और 5.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। हैदराबाद के यात्रियों को लेकर ये समय सारिणी सामने आई है।
उड़ानों को लेकर ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि त्योहारी सीजन में और भी कई शहरों के लिए रायपुर से उड़ान शुरू हो सकती है। इनमें सबसे पहले रायपुर से जयपुर उड़ान और रायपुर से राजकोट के लिए भी उड़ान शुरू हो सकती है। इन दिनों रायपुर विमानतल से हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके चलते वहां नई से नई सुविधाएं भी की जा रही है। जल्द ही अन्य सुविधायें मिलने के जानकारी भी सामने आई है।
प्रयागराज उड़ान का यह है शेड्यूल :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
वहीँ प्रयागराज को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई 7302 रायपुर से प्रयागराज के लिए दोपहर 12.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1.25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई 7371 प्रयागराज से रायपुर दोपहर 1.50 बजे उड़ान भरेगी और 3.20 बजे रायपुर पहुंचेगी। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी ज्यादा है।



