दिल्ली पुलिस के मालखाने में लगी भयानक आग, सैकड़ों गाड़ियां जलकर ख़ाक, सामने आई ये घटना….।

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के मालखाने में अचानक से भयानक आग लग गई, धुयें के गुबार से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी एक अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में बनाए गए मालखाने में भीषण आग लगने से सैकड़ों वाहन जलकर खाक हो गए हैं, ऐसे ही जनवरी और मई माह में भी आग लग चुकी है। इस घटना में 7 फायर टेंडर आग बुझाने के लिए मौके पर पहुँच गये। आग लगने का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें दिख रहा है कि धुआं काफी दूर तक फैल गया है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह का पता नहीं लग सकी है। सोनिया विहार थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आग काफी भयानक रूप से लगी है।

पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीटीएस वजीराबाद में आग लगने की सूचना शुक्रवार दोपहर को लगभग 2:50 बजे मिली थी। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थी। आग बुझाने में फायर कर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि आग पूरी तरह बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। घटना में सैकड़ों की संख्या में वाहनों के जलने की जानकारी सामने आई है।

जनवरी में भी हुआ था भीषण अग्निकांड :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इससे पहले भी 29 जनवरी को यहां भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया था। जिस क्षेत्र में आग लगी थी, वह करीब 500 वर्ग गज का क्षेत्र है। यहां लगभग 200 चार पहिया वाहन और 250 दो पहिया वाहन थे। आग लगने की वजह से सैकड़ों वाहन जलकर खाक हो गए थे। हालांकि बाद में फायर बिग्रेड ने इस आग पर काबू पा लिया था। इसके बाद मई माह में भी आगा लगने की घटना सामने आ चुकी है।