लखनऊ (उ.प्र.) : अयोध्या में समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया है। यह मामला सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत में बवाल मचा हुआ है। एक तरफ जहां राजग के नेताओं ने हमला बोलना शुरू कर दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के नेताओं ने चुप्पी साध ली है, हालांकि इस बीच सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को अभय सिंह ने जिला महिला अस्पताल में बलात्कार पीड़िता से मुलाकात की और इस दौरान समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूला पर भी निशाना साधा। साथ ही आरोपी सपा नेता पर अभय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए है।
सपा के बागी विधायक ने पार्टी के पीडीए फॉर्मूले पर उठाया सवाल :
अभय सिंह ने सपा के पीडीए पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘क्या यही पीडीए है, क्या निषाद समुदाय पीडीए में नहीं आता है? आज पीडीए का कोई भी व्यक्ति इस बालिका के साथ नहीं है। 12 वर्ष की बालिका के साथ दरिंदगी की गई है। वहीँ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो रही है, मुख्यमंत्री ने भी सदन में यह बात कही है। इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। ये 12 साल की बच्ची खेतों में काम करने जाती थी। बहला-फुसला कर उसके साथ हैवानियत की गई। दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। वहीँ इस मामले में अयोध्या व्यापारी संघ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। इस मामले को लेकर लगातार विभिन्न क्षेत्रों के लोग कार्यवाही की मांग कर रहे है।
सपा विधायक अभय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप :
अभय सिंह ने कहा कि, ‘जिला प्रशासन इस बात का पता करें कि उनके पास कौन सी अवैध प्रॉपर्टी है, कौन सा धंधा करते थे यह लोग? यह भी पता चला है यह पहली लड़की नहीं है। इसके पहले भी कई लड़कियां इनके द्वारा दुष्कर्म का शिकार हुई है।इन आरोपियों ने कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है। वहीँ इन सभी मामले को दबा दिया गया। साथ ही यह मामला भी दबाने का पूरा प्रयास किया गया है। वहीँ उन पीड़ितों की शिकायत सुनी नहीं गई थी, पीडीए वाले लोग थे। क्या निषाद समुदाय पीडीए में नहीं आता है, क्या पिछड़ी जाति एक जाति के लिए बना है, क्या पीडीए केवल अल्पसंख्यक समुदाय के लिए बना है? पीडीए का नारा लगाने वाले आदमी क्या आज यहां दिखाई पड़ रहे हैं?’
गर्भवती होने के बाद रेप का हुआ खुलासा :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
बलात्कार पीड़िता की मां से सीएम योगी ने मुलाकात की और कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया है। गैंगरेप का आरोपी सपा नेता फैजाबाद के मौजूद सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया जा रहा है। सीएम योगी ने विधानसभा में सपा के लोगों को महिला सुरक्षा के लिये खतरा बताया था। अयोध्या में सपा नेता द्वारा गैंगरेप के बाद वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद पुख्ता हुई बात। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और नौकर राजू खान को किया गिरफ्तार किया था। घटना में सपा नेता मोइद खान ने पहले बच्ची के साथ बलात्कार किया, फिर उसका वीडियो बनाया। दोनों आरोपी ढाई माह तक मासूम बच्ची का सामूहिक बलात्कार करते रहे, गर्भवती होने पर मामला आया सामने। सपा नेता की घिनौनी करतूत पर अयोध्या के सांसद बोलने से कतराते रहे।
आरोपी ने रेप का बनाया था वीडियो :
एसएसपी राजकरन नैयर ने बताया कि सपा नेता मोइद खान ने पहले बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर इसका वीडियो बनाया। अपनी घटिया करतूत का वीडियो दिखाकर और धमकी देकर आरोपी लगभग ढाई महीने तक बलात्कार को अंजाम देता रहा। इस करतूत को माेइद खान ने अपनी बेकरी में काम करने वाले राजू खान की मदद से अंजाम दिया। इस घटना से बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा दो माह बाद नाबालिग के गर्भवती होने पर हुआ। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
सामने आया यह पूरा मामला?
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
सपा नेता मोईद खान ने 12 वर्षीय किशोरी को बेकरी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था, बाद में नौकर के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। सपा नेता ने सामूहिक बलात्कार के बाद किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया और इसे प्रसारित करने की धमकी देते हुए पीड़िता को चुप करा दिया गया, फिर दोनों आरोपी ढाई माह तक मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार करते रहे। किशोरी के गर्भवती होने पर मामला सामने आया। पीड़ित बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन उसके व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। अब इस मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और नौकर राजू खान को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया एक्शन :
अब इस पूरे मामले में दो पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, बलात्कार के मुख्य आरोपी मोइद की संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित किशोरी की मां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद से कार्यवाही तेज हो गई है। मामले में पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस वालों पर ये एक्शन त्वरित कार्यवाही न करने और मुकदमा दर्ज करने में देरी के कारण की गई है। नाबालिग लड़की की मां ने मुख्यमंत्री योगी से इस बारे में शिकायत की थी। नाबालिग बच्ची से बलात्कार के मुख्य आरोपी सपा नेता मोइद खान पर भी एक्शन तेज कर दिया गया है। मोइद की संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। राजस्व विभाग ने उसकी जमीन की पैमाईश शुरू की है। मोइद पर तालाब और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप लगा हुआ है। वहीँ दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें: https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s



