आगरा(उ.प्र.) : ताजमहल में गंगाजल चढ़ाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दो नौजवानों ने पानी की बोतल में गंगाजल लेकर परिसर में प्रवेश किया और अंदर गंगाजल चढ़ा दिया। वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जिसमें हिंदू महासभा कार्यकर्ता को आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताज महल के अंदर एक कब्र पर गंगाजल डालते देखा जा सकता है। गंगाजल डालने वालों ने ही वीडियो भी बनाया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने कब्र पर गंगाजल डालने के आरोप में विनेश और श्याम नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया है।पुलिस ने दोनों को युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हिंदू युवकों ने ताजमहल को तेजोमहालय मानते हुए मुख्य मकबरे के तहखाने के दरवाजे पर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया है. दोनों युवकों को पानी की बोतल के साथ पकड़ लिया गया है. एक युवक पानी की बोतल लेकर ताजमहल के मुख्य मकबरे तक पहुंच गया और तहखाने के दरवाजे पर बोतल को उड़ेल दिया. सीआईएसफ कर्मियों ने युवक को देख लिया, उसे बोतल के साथ पकड़ा है. घटना के कुछ देर बाद ही वीडियो वायरल हो गए. सीआईएसएफ द्वारा पकड़े गए युवक मथुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
ताज महल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के पास है। सीआईएसएफ जवान एंट्री गेट पर तलाशी और बैगों की जांच करने का काम सौंपा गया है। वे ताज के परिसर के अंदर और मुख्य मकबरे पर भीड़ का प्रबंधन भी करते हैं। लेकिन पर्यटकों की सुविधा के लिए सीआईएसएफ जवान बोतल में पानी ले जाने से नहीं रोकते हैं। आरोपी विनेश और श्याम बिसलेरी की बोतल में गंगाजल लेकर अंदर गए थे।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
जानकारी होते ही ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने दोनों युवकों को पकड़कर थाना ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी ताजगंज तेजवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि अभी पुलिस को इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि भी अभी नहीं हुई है। बता दें कि दो दिन पहले एक महिला ने कांवड़ लेकर ताजमहल में जल चढ़ाने का प्रयास किया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया था।
तेजोमहालय में गंगाजल चढ़ाना जन्मसिद्ध अधिकार :
हिन्दू महासभा के मंडल अध्यक्ष मनीष पंडित और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट का कहना है कि तेजोमहालय में गंगाजल चढ़ाना हिंदू महासभा का जन्मसिद्ध अधिकार है। आगे भी यहां गंगाजल से अभिषेक होते रहेंगे।



