अयोध्या (उ.प्र.) : उत्तर प्रदेश के अयोध्या दुष्कर्म मामले में बड़े एक्शन की तैयारी है। शनिवार दोपहर (3 अगस्त को) प्रशासन बुलडोजर लेकर सपा नेता मोईन खान की बेकरी पहुंचा। साथ ही अन्य सम्पतियों की नाप जोख जारी है। बच्ची से बलात्कार केस में सीएम योगी ने बड़ा एक्शन लिया है। सबसे पहले तो पुलिस चौकी के इंचार्ज और थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं इस केस के मुख्य आरोपी मोईद खान के घर पर बुलडोजर की कार्यवाही की गई है। इस मामले में मोईद खान की अन्य संपत्तियों पर भी बुलडोजर की कार्यवाही की जा रही है। अयोध्या गैंग रेप के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर खाद्य सुरक्षा उपायुक्त का छापा पड़ा है। बेकरी में बने सामानों की जांच की जा रही है। भदरसा में एवन बेकरी के नाम से है मोईद खान की बेकरी।
शनिवार दोपहर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर लेकर बेकरी गिराने पहुंचीं। एसडीएम सोहावल अशोक कुमार ने बताया कि नापजोख में बेकरी अवैध मिलने के बाद उसे सील कर दिया गया है। बेकरी ध्वस्त करने के आदेश हुए हैं। इसके बार आरोपी का घर भी ढहाया जाएगा।
घटना को लेकर पीड़िता की मां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की थी, जिसके साथ ही अयोध्या में एक्शन शुरू हो गया है। सीएम योगी ने पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता, दोनों सस्पेंड कर दिया गया है। इन पर आरोप है कि घटना के बाद कार्यवाही नहीं की गई और मुकदमा दर्ज करने ने घंटों विलंब किया है। पीड़ित बच्ची की मां ने मुख्यमंत्री को घटना के बारे में बताया था। पुलिस कर्मियों की कार्यवाही के बाद रेपकेस के मुख्य आरोपी मोईद खान की संपत्तियों की भी जांच शुरू हो गई है। मोईद खान पर आरोप है कि तालाब और सरकारी जमीनों पर इन लोगों ने अवैध कब्जा किया है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे किसी भी पार्टी का अपराधी हो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने पर FIR :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
- अयोध्या जिले में सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हुआ था। वारदात के बाद आरोपी सुलह-समझौता का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता को धमकी देने के मामले में भदरसा नगर पंचायत के चैयरमैन सहित सपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
- पीड़ित परिवार की ओर से बताया गया कि नगर पंचायत के चेयरमैन मो राशिद और जय सिंह राणा एक अन्य व्यक्ति के साथ रात 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे और प्राइवेट वार्ड में भर्ती रेप पीड़िता के परिजनों से समझौते का दबाव बनाते हुए धमकी दी।
अयोध्या सांसद के कार्यवाही की मांग :
योगी कैबिनेट के मंत्री संजय निषाद शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती पीड़ित बच्ची से मिलने पहुंचे थे। बच्ची की हालत देखने के बाद इस दौरान अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए संजय निषाद फफक-फफक कर रोने लगे। बोले-आरोपी मोईन ख़ान को बचाने के आरोप में सपा अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ कार्यवाही करें अन्यथा वह कार्यालय के बाहर धरना देंगे।



