साली को बनाना चाहता था पत्नी, इसी इच्छा के चलते कर दिया भयानक काण्ड, हैरान करने वाली बात आई सामने।

बैतूल(म.प्र.) : बैतूल में पति पत्नी के बीच विवाद होने पर पति ने अपने ही 7 माह के बच्चे को जमीन पर पटक दिया जिससे बच्चे को गंभीर चोटें आई, पति अपनी साली से शादी करना चाहता था जिस पर पत्नी ने आपत्ति ली।सनकी पति ने अपने ही बेटे को सड़क पर पटक कर उसे घायल कर दिया जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सिरफिरे पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भयावाड़ी का है।शख्स अपनी साली पर फिदा हो गया और उसे दूसरी पत्नी बनाकर घर लाना चाहा। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया और उसने गुस्से में आकर अपने सात माह के बेटे के साथ अमानवीय हरकत कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी ने विरोध किया तो कर दी ये हरकत :

कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि ग्राम भयावाड़ी निवासी दुर्गेश अपनी नाबालिग साली से शादी करना चाहता था और इसके लिए पत्नी पर दबाव बना रहा था। शुक्रवार शाम को इसी बात को लेकर जब पत्नी सुखवंती ने विरोध किया तो दुर्गेश ने गुस्से में आकर अपने सात माह के बेटे कृष्णा को सड़क पर पटक दिया।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

ग्रामीणों ने पकड़ लिया :

आसपास के लोगों ने दौड़कर बच्चे को उठाया और उसे संभाला। घटना के बाद वहां से भाग रहे पति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और डायल 100 को सूचना दी। बच्चे को चोट आने पर जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। आरोपित दुर्गेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और आरोपित की पत्नी का बयान भी दर्ज किया। पत्नी ने बताया कि पति उसकी छोटी बहन से शादी करना चाहता है, जिस बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान यह घटना हो गई।