रायपुर : बीते सप्ताह से लगातार बारिश का मौसम बना हुआ है, राज्यभर में नदी-नाले उफान पर है। राजधानी की सड़कों पर जानलेवा गड्ढे बन गये है, सड़क जाम से भी लोग हलाकान है, वहीँ राजधानी में हर तरफ बारिश के कारण गंदगी का माहौल बन गया है। राजधानी सहित राज्यभर में शुक्रवार रात से हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। इसके साथ ही शहर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा।
बारिश के साथ ही ठंडी हवाओं के चलने से तापमान गिर गया है। जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रमुख रूप से प्रोफेसर कॉलोनी, जलविहार कॉलोनी, काठाडीह क्षेत्र, रायपुरा से महादेवघाट मार्ग, भाटागांव से महदेव घाट रोड, सिंचाई कॉलोनी मार्ग, कमल विहार मार्ग सहित कई क्षेत्र हैं। रिंग रोड के सर्विस रोड के हालत ख़राब है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी तथा कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार हैं। शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है, शाम को बारिश थम गई, हालाँकि हल्की बूंदाबांदी जारी रही। दिनभर रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते रायपुर का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा।
ऐसा ही बना रहेगा मौसम का मिजाज :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। रायपुर जिले में अभी तक 557.8 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से छह प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसे ही बना रहेगा। लगातार रुक – रूककर हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी। शाम को राजधानी में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक अवदाब दक्षिण-पश्चिम विहार और उससे लगे उत्तर पश्चिम झारखंड के ऊपर स्थित है। इसके पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर 48 घंटे में पहुंचने की संभावना है।



