नाम बदलकर हिंदू युवती के साथ दरिंदगी करता रहा सिपाही चांद खां, सामने आया ये हैरान करने वाला मामला….।

पीलीभीत (उ.प्र.) :  जिले में एक सिपाही ने अपना धर्म छिपाकर दूसरे संप्रदाय की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर धोखे से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया, इस घटना को अंजाम देने के लिये उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में आरोपी सिपाही और उसकी पत्नी के खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और अन्य सबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिपाही का नाम चांद खां बताया गया है, जो खुद को राज बताकर हिंदू किशोरी से धोखा करता रहा है। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि उक्त सिपाही प्रेम संबंध का नाटक कर युवती को पुलिस लाइंस में बुलाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इस मामले में जब बाद में पोल खुली तो मतांतरण कर निकाह करने का दबाव बनाने लगा, जबकि वह पहले से ही दो शादियां कर चुका था। आरोपी सिपाही चाँद खां ने युवती को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धोखे से वीडियो बना लिया।

घटना को लेकर नगर कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेश त्यागी ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सिपाही चांद खान उर्फ राज और उसकी पत्नी गुलशन आरा उर्फ जेवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि वह दो वर्ष पहले एक कोचिंग केंद्र पर पढ़ाई कर रही थी, उसी दौरान एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की, तभी एक पुलिस सिपाही वहां पहुंचा और उसे बचाया। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई, दोस्ती के बाद आपस में मेलजोल बढ़ा।

युवती को अपना नाम राज बताया :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती को पुलिस सिपाही चांद खां ने अपना नाम राज बताया और उससे शादी करने की बात कही। सिपाही ने युवती को पुलिस लाइन स्थित अपने आवास में ले जाकर नशीला पदार्थ दे दिया और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। यह भी आरोप है कि पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका दो बार गर्भपात भी कराया है। पीड़िता को कुछ समय बाद पता चला कि आरोपी सिपाही का नाम राज नहीं, बल्कि चांद खां है। वह पहले से ही दो शादियां कर चुका है। इससे युवती सकते में आ गई और परेशान रहने लगी।

वीडियो वायरल करने दी धमकी :

आरोपी पीड़िता पर सिपाही धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाने लगा। पीड़िता के मना करने पर उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये वसूलना शुरू कर दिए। इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन कराने के लिए दो बार मौलाना को भी बुलाया। इस कार्य में उसकी पत्नी गुलशन आरा उर्फ जेवा ने भी साथ दिया। एसएचओ ने कहा कि मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी सिपाही चाँद खां और उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुरादाबाद में हुआ है तबादला :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

घटना के छह महीने बाद आरोपी सिपाही का तबादला मुरादाबाद के जीआरपी थाना में हो गया। इसके बाद भी वह फोन कर लगातार ब्लैकमेलिंग करता रहा। आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये मांगे, जिसमें एक लाख देने पड़ गए। अब 50 हजार रुपये और मांग रहा। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी लिखी गई है। जांच के लिए जल्द ही मुरादाबाद टीम भेजी जायेगी। आरोपी के खिलाफ विभिन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।