हाजीपुर(बिहार) : बिहार के हाजीपुर से सोनपुर जा रहे 9 कांवड़ियों की मौत हो गई। रविवार (4 अगस्त को) की देर रात सुल्तानपुर गांव में उनकी DJ ट्रॉली हाईटेंशन तार से टकरा गई। करंट की चपेट में आने से श्रद्धालुओं के शव जलने लगे।हाजीपुर में रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। इंडस्ट्रियल थाने के सुल्तानपुर गांव में रात 12 बजे कांवड़ यात्रियों का डीजे वाहन हाईटेंशन की चपेट में आ गया। हादसे में 9 कांवड़ यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जो चिपके रहे बकि, 6 बुरी तरह से झुलस गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि श्रद्धालुओं के शव 15 सेकेंड तक ट्रॉली से चिपके रहे। कुछ शव जलने लगे थे।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- हमने देखा कि 9 कांवड़िये तो झुलस कर मर चुके थे। बाकी दो कांवड़िये बुरी तरह झुलसे हुए थे। उनमें अभी जान बाकी थी। लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। फौरन उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा महज 15 सेकंड के अंदर हो गया। किसी को भी संभलने का मौका तक नहीं मिला। जो करंट लगकर मर गए थे, उनकी बॉडी ट्रॉले में बुरी तरह चिपकी हुई थीं। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश समेत कई पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ घटनस्थल पर पहुंचे। सभी शवों को पुलिस वालों ने ट्रॉले से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
किनकी हुई मौत, कौन हुआ घायल :
घटना की सूचना मिलते ही वैशाली के DM यशपाल मीणा सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। सभी मृतक सुल्तानपुर एवं हाजीपुर के बरई टोला जढुआ के रहने वाले थे। मृतकों में 18 वर्षीय रवि कुमार, 29 वर्षीय नवीन कुमार, 24 वर्षीय राजा कुमार, आमोद पासवान, 14 वर्षीय चन्दन कुमार, 18 वर्षीय आशीष कुमार, 18 वर्षीय सुमन कुमार उर्फ कल्लू, 18 वर्षीय आशिक कुमार और 26 वर्षीय नौमी कुमार शामिल हैं। घायलों में 18 वर्षीय साजन कुमार और 17 वर्षीय राजीव कुमार हैं. उनका सदर अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
मृतकों के परिजनों को मुआवजा :
सभी मृतकों के परिजनों को SDO राम बाबू बैठा ने बिजली विभाग की तरफ से 4-4 लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया है। उन्होंने घटना पर दुख भी जताया।कहा- हम इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों का बेहतर इलाज करवाया जाएगा।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
चिराग पासवान ने जताया शोक :
इसी के साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। कहा कि इस दुखद घटना में पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। हम महसूस कर सकते हैं कि पीड़ित परिवार इस समय कैसा महसूस कर रहे होंगे। भगवान सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे।



