लंदन (इंग्लैंड) : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वर्तमान में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर बेस पर उतरने के बाद 12 घंटे से अधिक समय तक भारत में रहीं है। उनकी सुरक्षा को लेकर भारत सरकार मुस्तैद है, हालांकि हसीना की यूनाइटेड किंगडम की यात्रा करने की योजना है, लेकिन ब्रिटेन के अधिकारियों से वीजा मंजूरी मिलने तक उनके भारत में ही रहने की संभावना है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में पीएम पद से इस्तीफे के बाद शेख हसीना भारत आ गई हैं। शेख हसीना के भारत से लंदन जाने की चर्चा है। हालांकि उनको ब्रिटेन से झटका लगता दिख रहा है क्योंकि वहां की सरकार मुद्दे पर सख्त रुख दिखा रही है। ब्रिटेन की ओर से फिलहाल हसीना को प्रवेश के लिए हरी झंडी मिलती नहीं दिख रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के करीबी सूत्रों ने दावा किया है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का वीजा अमेरिका ने भी रद्द कर दिया है।
ब्रिटेन के गृह कार्यालय के हवाले से बताया गया है कि ब्रिटिश आव्रजन नियम किसी को शरण लेने के लिए यात्रा करने की अनुमति नहीं देते हैं। यूके होम ऑफिस का ये बयान ऐसे समय आया है जब अटकलें लग रही हैं कि बांग्लादेश की अपदस्थ नेता शेख हसीना शरण मांगने के लिए दिल्ली से लंदन के लिए जल्दी ही उड़ान भरेंगी। हसीना फिलहाल दिल्ली से गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे के गेस्ट हाउस में रुकी हुई हैं। माना जा रहा है कि अभी कुछ दिन वह यहीं रह सकती हैं। वहीँ इस समय शेख हसीना सदमें में है, जिसके कारण भारत सरकार ने उनसे किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं की है, तनाव से निकलने के बाद भारत सरकार उनसे बात करेगी। वहीँ उनके खान – पीने और सुरक्षा व्यवस्था को चक चौबंद किया गया है।
बहन रेहाना जाएंगी यूके :
यूके होम ऑफिस के प्रवक्ता ने बताया कि जिन लोगों को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की जरूरत है, उन्हें पहले सुरक्षित देश में शरण का दावा करना चाहिए। यही सुरक्षा का सबसे तेज रास्ता है। यूके होम ऑफिस के बयान को लेकर सूत्रों ने दावा किया है कि हसीना के औपचारिक शरण के अनुरोध पर ब्रिटेन की सरकार कार्यवाही कर रही है। वहीं उनकी बहन रेहाना के पास यूके की नागरिकता है, वह जल्दी ही यूके के लिए रवाना हो सकती हैं। रेहाना को यूके में किसी प्रकार की कोई दिक्कत की सम्भावना नहीं है।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
ब्रिटेन में पिछले महीने लेबर पार्टी की शानदार जीत के बाद कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा है कि यूके के पास उन लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का गौरवपूर्ण रिकॉर्ड है, जिन्हें इसकी आवश्यकता है। हालांकि किसी को शरण या अस्थायी शरण लेने के लिए यूके की यात्रा करने की अनुमति देने का कोई प्रावधान नहीं है। शरण चाहने वाले व्यक्तियों को पहले सुरक्षित देश में पहुंचना होगा। हसीना को ब्रिटेन में शरण मिलने में समय लग सकता है। हालाँकि आगे क्या होगा इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
अमेरिका ने भी किया वीजा रद्द :
अमेरिका ने भी शेख हसीना के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं। यूनाइटेड स्टेट अमेरिका ने शेख हसीना का अमेरिका वीज़ा रद्द कर दिया है, यानी वो अभी अमेरिका भी नहीं जा सकती हैं। अंतर्राष्ट्रीय ख़बरों के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका ने शेख हसीना का वीजा रद्द किया है या नहीं। इन अटकलों के बीच, बांग्लादेश स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता लियोनार्ड हिल ने आज दोपहर मंगलवार ( अगस्त) को जानकारी देते हुए कहा कि पर्सनल वीजा रिकॉर्ड पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कानून के तहत वीज़ा रिकॉर्ड गोपनीय होते हैं। इसलिए, हम पर्सनल वीज़ा मामलों के ब्यौरे पर किसी से बातचीत नहीं करते हैं। इस तरह से अमेरिका ने भी शेख हसीना के लिये रास्ते बंद कर दिए है।
जानिए क्या US से बिगड़े हैं संबंध? :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना अपने कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश और अमेरिका के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, जिसके कारण उनको अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान शेख हसीना ने अमेरिका को मिलेट्री बेस बनाने के लिए आइलैंड देने से भी साफ मना कर दिया था, जिसके बाद से बांग्लादेश और शेख हसीना को लेकर अमेरिका में तल्खी है।



