कल 8 अगस्त को मुख्यमंत्री बंगले में जनदर्शन का आयोजन, जनता की समस्याओं का करेंगे निदान।

रायपुर : राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 अगस्त को रायपुर में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जिसमें आम जनता अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करायेंगी और मुख्यमंत्री आवश्यक समस्याओं का निदान करेंगे। इस दौरान वे आम लोगों की समस्या सुनेंगे। जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास से किया जायेगी। अधिकारियों को इसे लेकर तैयारी करने को कहा गया है। इस जनदर्शन में अलग-अलग विभागों से अफसर मौजूद होंगे। लोगों की समस्याओं और शिकायतों के हिसाब से उसी समय मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन की शुरूवात रायपुर में 27 जून से की थी। जन दर्शन हर सप्ताह गुरुवार को दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक जनदर्शन चलेगा। यहां आम लोगों को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में प्रवेश दिया जायेगा। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम लेकर जाना होगा। शिकायत से जुड़े दस्तावेज साथ रखने होंगे। वहीँ उन्हें मुख्यमंत्री से मुलाकात का मौका मिलेगा।

जनता से सुझाव भी लेंगे मुख्यमंत्री :

इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री खुद भी जनता के सुझाव लेंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं से उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी ली जायेगी। सीएम विष्णुदेव साय ने 27 जून को पहला सीएम जनदर्शन रायपुर मुख्यमंत्री निवास में लगाया था, जिसके बाद अलगे हफ्ते के गुरुवार 4 जुलाई को दूसरा सीएम जनदर्शन लगाया गया था। 11 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक किसी न किसी कारण से जनदर्शन स्थगित किया गया था। जिसके बाद अब कल फिर से जनदर्शन की शुरुआत की जा रही है। इस कार्यक्रम में आम जनता अपनी समस्यायें लेकर पहुँच सकती है।

4 जुलाई को दूसरा जनदर्शन लगाया गया था :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 27 जून को पहला मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में लगाया था, जिसके बाद अगले सप्ताह के गुरुवार 4 जुलाई को दूसरा सीएम जनदर्शन लगाया गया था। 11 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक किसी न किसी कारण से जनदर्शन स्थगित किया गया था। जिसके बाद अब 8 अगस्त कसे फिर से जनदर्शन की शुरुआत की जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम जनता से मुखातिब होंगे और उनकी समस्याओं को लेकर समाधान करेंगे।