मुस्लिम लड़की से शादी करने पर युवक की कर दी हत्या, हाल ही में….।

द्वारका (गुजरात) : मुस्लिम लड़की से शादी करने पर युवक की कर दी हत्या, हाल ही में वह पिता बना था। देवभूमि द्वारका जिले में अंतरधार्मिक विवाह को लेकर 24 वर्षीय युवक की उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस महकमे के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम भाणवड तालुका के शेधाखाई गांव में हुई इस घटना के सिलसिले में महिला के भाइयों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। भाणवड तालुका के पुलिस उपाधीक्षक हार्दिक प्रजापति ने बताया कि पीड़ित याज्ञिक दुधरेजिया की हत्या उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने की है। पत्नी के परिजन उनके अंतरधार्मिक विवाह के खिलाफ थे।

परिजनों गांव लौटने पर जताई थी आपत्ति :

पुलिस थाने की तरफ से दर्ज मुकदमे के अनुसार शेधाखाई निवासी दुधरेजिया को उसी गांव के एक मुस्लिम परिवार की महिला रमजा से प्यार हो गया। दोनों एक -दूसरे के करीब आ गये। दोनों ने महिला के परिवार की इच्छा के विरुद्ध अदालत में विवाह (कोर्ट मैरिज) कर लिया। घटना से सम्बंधित प्राथमिकी में कहा गया है कि जून में महिला ने बच्ची को जन्म दिया था, जिसके बाद दंपती अपने गांव लौट गये। इस बात को लेकर रमजा के परिवार ने आपत्ति जताई। साथ ही देख लेने की भी धमकी दी थी। इस धमकी से मृतक डर के साय में जी रहा था। 

गुजरात पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को दुधरेजिया अपने मित्र हरदीप सिंह वजुभा के साथ घर से निकला था, तभी उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर उस पर लोहे के पाइप, कुल्हाड़ी और चाकुओं से हमला कर दिया। अचानक हुये इस हमले से युवक को बचने का मौका नहीं मिल पाया। घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि इस हमले में दुधरेजिया गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जामनगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज ?:

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर भाणवड पुलिस थाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद देथा, सलीम देथा, जुमा देथा, अहमद देथा, उस्मान मूसा और होथी कासम के रूप में हुई है। 24 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम भाणवड तालुका के शेधाखाई गांव में हुई इस घटना के सिलसिले में महिला के भाइयों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।