मथुरा (उ.प्र) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। सोमवार को आगरा में सीएम योगी ने फिर एक ऐसा बयान दिया है जो कि चर्चा में है। सीएम योगी ने आगरा के एक कार्यक्रम में लोगों को राष्ट्र की एकता का संदेश देते हुए कहा – “बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे।” इस बयान को लेकर विरोधियों ने बवाल मचा दिया है। आइए जानते कि सीएम योगी ने क्या कुछ कहा है।
बांग्लादेश को लेकर बोले सीएम योगी :
उक्त बयान में सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तब सशक्त होगा जब हम सब एक होंगे। सीएम योगी ने कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे। आप बांग्लादेश में देख रहे हैं, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा को पहुंचेंगे। सीएम योगी ने कहा कि हमें विकसित भारत की कल्पना को स्वीकार करना है। जिसके लिये एकजुट होना जरुरी है।
राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के अनावरण :
सीएम योगी आदित्यनाथ जनपद आगरा में सोमवार को राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। यहां सीएम योगी ने कहा कि जिस देश में दुर्गादास राठौर जैसे महान वीर पैदा होते हैं, उस देश का कोई विदेशी आक्रांता बाल भी बांका नहीं कर सकता है। यहां सीएम योगी ने कहा कि क्रांतिकारियों का उद्घोष था। तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें ना रहें। यहाँ पर ही योगी आदित्यनाथ ने अपना बयान दिया है।
ओवैसी ने किया विरोध :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
AIMIM सांसद औवैसी ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि सीएम योगी भारत की तुलना बांग्लादेश से क्यों कर रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि सीएम योगी शायद भाजपा को कहना चाह रहे हैं कि अगर उनकी पार्टी बंटेगी तो कटेगी। ओवैसी ने कहा कि बांग्लादेश में जो हिंदुओं के साथ जो कुछ भी हो रहा है मैंने उसका खंडन किया था। असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि , “आप ही बंटवारा कर रहे हैं। आपने खुद कहा था कि उपचुनाव में मुस्लिम और यादव पदाधिकारी नहीं होने चाहिए। ऐसी बातें इसलिए कही जा रही हैं क्योंकि वह देख रहे हैं कि उनकी ही पार्टी के लोग उन्हें सीएम पद से हटाना चाहते हैं। ऐसे में शायद वह भाजपा से कह रहे हैं कि अगर हम बंटेंगे तो बंट जाएंगे।



