मुंगेली : जिले में पैतृक जमीन का विवाद दो भाईयों के लिए काल बन गया। इस जमीन के बंटवारे को लेकर सात भाईयों के बीच विवाद चल रहा था, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा था, जिसके बाद मंगलवार को दो भाईयों को जमीन के खातिर उन्हीं के सगे भाईयों ने मौत की नींद सुला दिया। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बुधवारा का बताया गया है। यहां तोरण पाटले के 7 बेटों के बीच पैतृक जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि ये सगे भाई दो गुट में बंट गए। जिसमें पिता तोरण पाटले अपने तीन पुत्र केजू , माखन और रामबली की तरफ था। वहीं दूसरे गुट में चार भाई भागबली , वकील , कौशल और नरेंद्र थे। जिसके बाद सभी के बीच कड़ा खूनी संघर्ष हुआ।
यह मामला 25 अगस्त की दोपहर का है, जिसमें वकील पाटले और भागबली पाटले गिगतरा खार स्थित अपने खेत मे काम कर रहे थे। आपस में दुश्मनी को लेकर भागबली, वकील और कौशल पाटले की हत्या के मकसद से खेत से लगे माखन के घर में केजू पाटले , माखन पाटले , रामबली पाटले और पिता तोरण पाटले अपने रिश्तेदारों के साथ हत्या करने के नीयत से छिपे हुए थे। इनमें कुछ ने दो भाइयों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और दो अन्य भाइयों को लाठ-डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया। घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
तीसरे भाई ने किसी तरह भागकर बचाई जान :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
पुलिस के अनुसार तीसरे भाई कौशल ने घटनास्थल से भाग कर जान बचाई। किसी तरह घर पहुंचकर कौशल ने पुलिस को मामले की मोबाईल फोन से जानकारी दी। थाना सिटी कोतवाली के सभी पुलिस स्टाफ ने घटनास्थल की घेराबंदी का 5 आरोपी केजू पाटले , चित्रलेखा , रजनी , मीनाक्षी, माखन के नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया है। वहीं हत्या में इस्तेमाल हथियार लाठी, डंडे और ट्रेक्टर को जब्त किया गया है। पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, घातक हथियार के साथ बलवा, आपराधिक षड़यंत्र का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की गई है। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। वहीं गांव की घेराबंदी करके 5 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से 4 आरोपी फरार हैं।
”दोपहर 2 बजे के लगभग तीनों भाई भागबली , वकील और कौशल और वकील की पत्नी संतोषी जैसे ही खेत से निकलकर रोड में आए.इन पर इन्हीं के पिता और भाईयों ने जानलेवा हमला कर दिया.केजू ने ट्रेक्टर को भाई भागबली, वकील के ऊपर चढ़ा दिया. जिससे भगवती की मौके में ही मौत हो गया. वहीं वकील पाटले हॉस्पिटल पहुंचने से पूर्व रास्ते में दम तोड़ दिया.” : पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक



