पुलिस से झूमाझटकी में टीआई की नाक टूटी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी आईं चोटें, सामने आया ये पूरा मामला….।

रायपुर : बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव और सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं को जेल भेजे जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ झूमाझटकी की, जिसमें जामुल टीआई की नाक टूट गई। वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले के साथ बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बदसलूकी के विरोध में भिलाई तीन थाने का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मंगलवार को लाठीचार्ज किया था। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेरिकेड लगाकर पहले रोकने का प्रयास किया। इसी बीच उग्र कार्यकर्ताओं से पुलिस की झूमाझटकी शुरू हो गई और पुलिस ने लाठी चला दी।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहां से भागने लगे। कुछ कार्यकर्ताओं को चोट लगी है। इस दौरान जामुल टीआई कपिल देव पांडेय समेत चार पुलिस कर्मियों को चोटें आई है। कपिल देव पांडेय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बतायाकि नाक में फ्रैक्चर हो गया है।

इसलिए हो रहा था धरना-प्रदर्शन :

24 अगस्त को सिरसा गेट पर भूपेश बघेल के काफिले को रोक दिया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने बजरंगदल के कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए भिलाई तीन थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी कैमरे में कांग्रेसियों द्वारा चिन्हित 16 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वहीं फिर 14 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। घटना के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के भीतर एक आरोपी के साथ मारपीट की गई। दूसरे दिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भिलाई तीन थाने का घेराव करने पुलिस को चेतावनी दी थी।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

सिरसा गेट पर पूर्व सीएम के काफिले को रोकने वाले 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 14 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इसकी सूचना कांग्रेस के पदाधिकारियों को दी गई है। इसके बावजूद बिना परमिशन लिए कांग्रेस कार्यकर्ता थाना घेराव करने जा रहे थे। थाने पहुंचने से पहले उन्हें रोका गया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ झड़प भी की जिसके जवाब में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया।

सत्ता उलटती-पलटती रहती है : भूपेश

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर इस घटना लिखा है कि भिलाई 3 में शांतिपूर्ण धरने के बाद शांतिपूर्वक मार्च करके ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। तो क्या भाजपा सरकार को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन भी बर्दाश्त नहीं है? यह तो जनता का लोकतांत्रिक अधिकार है। भाजपा सरकार और खासकर उनके आदेश का पालन कर रहे एसपी दुर्ग और उनके आका ठीक तरह से समझ लें। सत्ता उलटती-पलटती रहती है, काम ऐसे ही कीजिएगा कि भविष्य में आंख मिला सकें।

विधायक फिर कोर्ट में होंगे पेश :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल भेजे गए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। इसकी अवधि पूरी होने पर 3 सितंबर को स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। न्यायिक रिमांड की अवधि पूरी होने पर मंगलवार को जेएमएफसी मंजूलता सिन्हा की अदालत में ऑनलाइन सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने रिमांड बढ़ाने का आवेदन दिया। साथ ही अदालत को बताया कि पुलिस ने बलवा, तोड़फोड, सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम सहित अन्य विभिन्न धारा के तहत जुर्म दर्ज किया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने इसका विरोध करते हुए कहा कि उनके पक्षकार चुने हुये विधायक हैं। इसलिए जल्दी ही चालान पेश किया जाए। साथ ही आवेदन लगाकर अधिवक्ता से मुलाकात और वीडियो कांफ्रेसिंग की सुविधा देने का अनुरोध किया, जिसे अदालत ने स्वीकार किया। बलौदा बाज़ार हिंसा को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है, जिसमें कांग्रेसियों का हाथ सामने आ रहा है तो वहीँ कार्यवाही को लेकर सत्तापक्ष पर आरोप प्रत्यारोप लगाये जा रहे है।