दुर्ग/भिलाई : भिलाई 3 थाना क्षेत्र में जिम संचालक के साथ मारपीट करने के आरोप में चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर के सहयोगी और अपहरण व मारपीट के आरोपी नजरुल इस्लाम को दुर्ग पुलिस ने गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया है। जिम संचालक बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया गया है, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सभापति कृष्णा चंद्राकर समेत शेष आरोपी फरार बताये गये है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नजरूल खान बताया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दुर्व्यवहार के मामले को लेकर कांग्रेस ने बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। 27 अगस्त को थाना घेराव की घोषणा भी की थी। इससे पहले ही 26 अगस्त को भिलाई चरोदा निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर, एमआइसी मेंबर एस.वेंकट रमना, पार्षद अभिषेक वर्मा, पप्पू चंद्राकर, नजरूल खान, अलताफ अहमद ने बजरंग दल के अमित लखवानी के साथ मारपीट की थी। इस मामले को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है, वहीँ राजनैतिक बयानबाजी भी अपने चरम पर है।
बजरंग दल के अमित लखवानी को आरोपी अपनी गाड़ी में बिठाकर थाने ले गये थे और थाने में भी मारपीट की थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद भाजपा सहित हिंदूवादी संगठनों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। पुलिस ने सभापति कृष्णा चंद्राकर समेत छह आरोपियों के खिलाफ अपहरण तथा मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों से बातचीत में दो तरह की बात निकलकर सामने आ रही है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि कृष्णा चंद्राकर को किसी पुलिस कर्मी ने ही फोन करके अवगत करा दिया था, लिहाजा वह सुबह से ही फरार हो गए।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
वहीँ कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस के आने की सूचना पर उन्होंने खुद को घर में कैद कर लिया था और पूर्व मुख्यमंत्री के आने के बाद पुलिस के जाने के बाद मौका पाकर वो फरार हो गये। बहरहाल पुलिस आरोपियों की लगातार खोजबीन कर रही है। वहीँ अब एक आरोपित नजरूल खान को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया गया है।



