वडोदरा में बाढ़ का कहर, पानी इतना भर गया की घर की छत पर पहुंच गया मगरमच्छ, देखें ये वायरल विडियो….।

वडोदर (गुजरात) : देशभर में बारिश का मौसम कहर बरपा रहा है, आम आदमी के साथ पशु-पक्षी भी लगातार परेशान चल रहे है। वहीँ पिछले 5 दिनों से हो रही लगातार बारिश ने गुजरात की हालत खराब कर दी है, यहाँ बारिश का स्तर अति हो गया है। यहाँ कई जगहों पर पानी काफी ज्यादा भर गया है और यहां बाढ़ जैसे भयानक हालात बन गए हैं। गुजरात में बारिश के बाद हुई घटनाओं में अब तक 26 लोगों की मौत भी हो गई है। अधिकारियों की मानें तो गुजरात के कुछ हिस्सों में गुरुवार यानी 29 अगस्त को लगातार पांचवें दिन भी भारी बारिश जारी है। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 41,000 से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें बाढ़ से प्रभावित मगरमच्छ घर की छत पर चढ़ गया है।

घर की छत पर दिखा मगरमच्छ विडियो हुआ वायरल :

सोशल मीडिया पर अभी वडोदरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चारों तरफ पानी ही पानी ही नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर यह स्पष्ट हो रहा है कि कई घर पानी में आधे से ज्यादा गहराई तक डूबे हुए हैं। इस बाढ़ जैसे हालात के बीच नजर आ रहा है कि एक घर के छत पर मगरमच्छ लेटा हुआ है। कैमरामैन ने मगरमच्छ पर अच्छे से जूम करते हुए वीडियो में उसे दिखाया। लोगों के होश उड़ा देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोग शेयर कर रहे हैं। इससे आस-पास के क्षेत्रवासी अलग से दहशत में बैठे है।

देखें यह वायरल वीडियो :

वडोदरा में रिहायशी इलाकों में घुस रहे मगरमच्छ :

बारिश के सैलाब ने सबसे ज्यादा तबाही वडोदरा में मचाई है। वडोदरा में हर तरफ सिर्फ और सिर्फ सैलाब ही सैलाब नजर आ रहा है। लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं, कई लोगों ने घर की छतों पर डेरा डाल लिया है, ठण्ड से भी लोग ठिठुर रहे है। सड़कों पर कई फीट तक भरे पानी के बीच लोग ट्रैक्टर से जरूरी सामान लेने घरों से निकल रहे हैं। निचले क्षेत्रों में बने घरों और दुकानों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जो लोगों के लिये बड़ी मुसीबत बन गया है। विश्वामित्री नदी का पानी वडोदरा में बह रहा है। नदी में रहने वाले मगरमच्छ रिहायशी क्षेत्रों में घुस गए हैं जिससे लोगों की जान खतरे में है, वहीँ इससे लोग डर के साय में जीने को मजबूर है, क्षेत्रवासियों के लिये चौतरफा मुसीबत खड़ी हो गई है। वडोदरा की सड़कों पर अपनी फोर व्हीलर और टू व्हीलर पार्क करने वाले लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग 10 हजार से ज्यादा कारें पानी में डूबी हुई हैं। सैलाब ऐसा की सोच पाना मुश्किल है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y