दुर्ग/भिलाई : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरानी भिलाई थाने का घेराव किया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। यह मामला 27 अगस्त का है जब भिलाई तीन थाने का घेराव करने वाले तीन नामजद आरोपियों सहित पुलिस ने लगभग डेढ़ सौ से अधिक कांग्रेसियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप के बीच राजनैतिक बवाल मच गया है। पुलिस की इस कार्यवाही से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि न्यायालय में इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
मामले में बजरंग दल द्वारा भिलाई तीन के सिरसा गेट चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दुर्व्यवहार के मामले ने खासा तूल पकड़ा था। इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कांग्रेस ने एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए 27 अगस्त को भिलाई तीन थाना घेरने की चेतावनी दी थी। इससे पहले भिलाई चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर समेत छह कांग्रेसियों पर अपहरण का मामला दर्ज हो गया। इन्होने अमित लखवानी को अपहरण करके थाना पहुँचाया था।
अपहरण मामले छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज :
कृष्णा चंद्राकर, एस. वेंकट रमना, अभिषेक वर्मा, पप्पू चंद्राकर, नजरूल इस्लाम तथा अशफाक अहमद द्वारा एक बजरंग कार्यकर्ता का अपहरण कर जमकर पिटाई की गई थी। इस मामले में भाजपा सहित हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सभी छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इधर तय कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने इस दौरान लाठी चार्ज कर दिया। घटना में कांग्रेसियों में इस कार्यवाही से हड़कम्प मच गया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
अब इस मामले में खबर आ रही है कि थाना घेराव मामले में पुलिस ने भिलाई चरोदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव सुजीत बघेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज मढ़रिया समेत 150 कांग्रेसियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, पुलिस कर्मियों से मारपीट सहित अन्य गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।



