बच्ची के जन्म पर खरीदी मिठाई, खाने से बिगड़ी परिजनों की तबियत फिर सामने आया चौंकाने वाला मामला।

बिलासपुर : ख़राब हुआ और रखा हुआ खाद्य पदार्थ काफी हानिकारक होता है, लेकिन इसके विक्रेता अपने नुकसान को बचाने के लिये बेच देते है, जिससे वो उपभोक्ता के लिये बड़ी मुसीबत बन जाता है। ऐसा ही एक मामला जिले के मुंगेली नाका स्थित मनोज स्वीट्स में फफूंद लगी मिठाई बेचने का मामला सामने आया है। होटल में बेचे जा रहे मिठाई को खाने से लोगों की तबियत बिगड़ गई। जिससे नाराज होकर परिजनों ने दुकान में हंगामा कर दिया। वहीं मामले की शिकायत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से की गई है। इस मामले में परिवार की खुशियाँ परेशानी में बदल गई।

यह पूरा मामला मुंगेली नाका के पास स्थित मनोज स्वीट्स का है। यहां की मिठाई को खाने के बाद लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद नाराज परिजनों ने जमकर मिठाई दुकान में हंगामा किया है। वहीं मामले की शिकायत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से की गई है। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे विभाग के कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। खाद्य विभाग सिर्फ अचानक किसी मौके पर ही कार्यवाही करता है, बाकी समय सोया रहता है।

नवजात बच्ची के जन्म पर खरीदी थी मिठाई :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इस घटना को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार लोरमी के निवासी मुकेश साहू अपनी नवजात बच्ची के जन्म के उपलक्ष्य में मिठाई खरीदने मुंगेली नाका स्थित मनोज स्वीट्स पहुंचा था। दुकान से उसने 500 रुपये में आधा-आधा किलो दो तरह की मिठाई खरीदी थी। अस्पताल में नवजात बच्ची को देखने आए दो रिश्तेदारों को उसने मिठाई खिलाई। इसके 5 मिनट बाद वे उल्टियां करने लगे। जिसके बाद वह मिठाई लेकर वो होटल पहुंचा, पहले दुकानदार ने साफ़ इंकार कर दिया। फिर अपने कर्मचारी पर पूरा ठीकरा फोड़ दिया।

फफूंद लगी थी मिठाई में :

वहीँ इस घटना के बाद पीड़ित मुकेश साहू ने दुकान पहुंचकर पूरे घटनाक्रम और ट्रे में रखी फफूंद लगी मिठाई का वीडियो बना लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रे में रखी मिठाइयों पर फफूंद लगी हुई है। वहीँ इस मामले की शिकायत खाद्य विभाग के अधिकारियों से की गई है। फिलहाल, अधिकारी जांच कर कार्यवाही की बात कह रहे हैं, जो कि उनकी उदासीनता को दिखाता है।