रायगढ़ : राज्य में लगातार बड़े पैमाने पर नशे के सौदागर पकड़े जा रहे है, राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में गंजा सप्लाई हो रहा है। बीते 28 अगस्त को रायगढ़ की जूटमिल पुलिस द्वारा कोड़ातराई के पास गांजे को लेकर बड़ी कार्यवाही जिसमें एक महिला सहित 05 आरोपियों को पकड़ा गया था, जिनसे 175 किलो गांजा, एक ऑल्टो कार और एक छोटा हाथी पिकअप वाहन (कुल 43 लाख रूपये की संपत्ति) जब्त की गई थी, गिरफ्तार मुख्य आरोपी संतराम खुंटे सक्ती और इनके साथियों से कड़ी पूछताछ की गई। आरोपियों से प्रारंभिक गिरफ्तारी के बाद गहन पूछताछ की गई और गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके कार्यप्रणाली की जानकारी एकत्र कर रायगढ़ पुलिस एवं बिलासपुर पुलिस की 5 अलग – अलग विशेष टीम बनाई गई है। नशे के सौदागरों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, करोड़ों रूपये का नशे का सामान ये तस्कर सप्लाई कर रहे है।
पूछताछ में कई खुलासे :
मुख्य सप्लायर व्योमकेश से गहन पूछताछ करने पर कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं जिसमें उसने जिला बाउत ओडिशा एवं उसके आसपास के जिलों के जंगलों में अवैध गांजा उत्पादन के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई से ऊद्धत सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को ओडिशा पुलिस एवं राष्ट्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के साथ साझा किया जा रहा है ताकि गांजे के इस नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। यह नेटवर्क बहुत बड़ा है, इसमें युवतियों और नाबालिगों को नशे का अदि बनाकर उनसे भी नशे का सामान सप्लाई करवाया जा रहा है।
पहले पकड़े गए थे पांच आरोपी :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
28 अगस्त को जूटमिल, जिला रायगढ़ में गिरोह के 05 आरोपी पकड़े जाने के बाद बाकी सभी सतर्क हो गए थे। इनका पूरा चैनल गिरफ्तारी से बचने अपना- अपना मोबाईल बंद कर सभी संपर्क से कट गए थे। रायगढ़ पुलिस की एकाएक अलग-अलग स्थानों पर छापे की चौतरफा कार्यवाही में आरोपी दबोचे गए हैं। ऐसी ही कार्यवाहियां राज्यभर में लगातार हो रही है।



