मुंबई : कलाकारों की हर गतिविधि पर उनके प्रशंसक लगातार नजर बनाये रखते है, ऐसे में दीपिका पादुकोण पिछले लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। अभिनेत्री जल्दी ही पति रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाली हैं। जोड़े ने फरवरी 2024 में अनाउंस किया था कि वह इस साल सितंबर में पैरेंट्स क्लब में शामिल होंगे। प्रेग्नेंसी हर महिला की ज़िंदगी में आने वाला एक खूबसूरत पड़ाव होता है। इस दौरान महिला का शरीर कई बदलावों से गुज़रता है। खासकर, सबसे बड़ा बदलाव होता है उसके शरीर का आकार पूरी तरह बदल जाना।
ऐसे में इस दौरान महिलाएं अपने कपड़ों को लेकर असमजंस की स्थिति में होती हैं। वो अक्सर यही सोचती हैं कि ऐसा क्या पहनें जो उन पर अच्छा भी लगे और आरामदायक भी हो। ऐसे में दीपिका-रणवीर के प्रशंसक ये जानने को बेताब हैं कि आखिर दीपिका की डिलीवरी तारीख क्या है और वह सितंबर में किस दिन अपने बच्चे को जन्म देंगी। अब दीपिका पादुकोण की डिलीवरी तारीख भी सामने आ गई है, जिसका बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर से खास कनेक्शन है। जिसको लेकर हैरानी वाली जानकारी सामने आई है।
दीपिका पादुकोण को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने हाल ही में दीपिका पादुकोण की डिलीवरी डेट को लेकर एक पोस्ट किया, जिसमें बताया गया है कि अभिनेत्री 28 सिंतबर को मां बन सकती हैं। हालांकि, इन खबरों पर रणवीर-दीपिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच दीपिका की डिलीवरी डेट की इसलिए भी चर्चा है, क्योंकि सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की डिलीवरी को लेकर जिस डेट की चर्चा हो रही है, उसी दिन का रणबीर कपूर से बेहद खास कनेक्शन है। जिसको लेकर इसका खुलासा भी किया जा रहा है।
दीपिका की कथित डिलीवरी तारीख का रणबीर से क्या कनेक्शन है? :
28 सितंबर को रणबीर कपूर भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में जब से दीपिका की डिलीवरी तारीख सामने आई है, सोशल मीडिया यूजर इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण इन दिनों काम से दूर हैं और अपना प्रेग्नेंसी का पीरियड जमकर एंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी फैमिली के साथ आउटिंग, कभी लंच तो कभी डिनर और कभी घूमने बाहर निकलती रहती हैं। इसी के साथ ऐसी भी चर्चा है कि बच्चे के जन्म के बाद दीपिका और रणवीर अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। प्रशंसक लगातार सोशल मीडिया पर दीपिका को लेकर चर्चागत है।
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद ट्रोल हुई थीं दीपिका :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
सोशल मीडिया प्रयोगकर्ता छोटे से लेकर बड़े तक कुछ ना कुछ सोशल मीडिया में ऐसा करते है वो हास्यास्पद बन जाता है। ऐसे ही दीपिका ने साल की शुरुआत में जब सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था तो उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे। कई प्रयोगकर्ताओं ने अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी को फेक बताना शुरू कर दिया था। यही नहीं, जब बेबी बंप के साथ दीपिका पादुकोण को पहली बार स्पॉट किया गया तो उनके बेबी बंप को भी ट्रोलर्स ने नकली बताना शुरू कर दिया था। जिसके बाद कई सेलिब्रिटी और कई सोशल मीडिया प्रयोगकर्ता अभिनेत्री के सपोर्ट में सामने आए और ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। जिसके बाद दीपिका मानसिक रूप से परेशान भी हो गई थी।



