मुस्लिम युवक झोल्टू ने लाखेनगर के पंडाल में खंडित की भगवान गणेश की प्रतिमा, घटना को लेकर बवाल।

रायपुर : जहाँ हिन्दू-मुस्लिम एकता की बात कही जाती है, वहीँ कुछ अराजक तत्व इसे बिगाड़ने में लगे रहते है। वहीँ आमतौर पर हिन्दू त्यौहारों पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास हमेशा होता रहता है, वहीँ आरोपियों का नाम जाहिर करने से हमेशा प्राशासन भी किनारा करता है, जिससे सांप्रदायिक माहौल ना बिगड़े। वहीँ फिर एक बार हिन्दू त्यौहार पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। यहां दो अराजक तत्‍वों ने पंडाल में रखी भगवान गणेश की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से अर्जुन नगर आजाद चौक थाना क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और पुलिस थाने में हंगामा शुरू हो गया। इस मामले में स्थानीय हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई और स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में थाने का घेराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी संख्या में फोर्स तैनात करनी पड़ी।

यह घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के लाखेनगर क्षेत्र में हुई, जहां स्थानीय निवासियों द्वारा हर साल की तरह इस बार भी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक युवक ने पंडाल में रखी भगवान गणेश की मूर्ति के निचले हिस्से को तोड़ दिया। यह खबर फैलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग बड़ी संख्या में थाने की ओर बढ़ने लगे। हमारी जानकारी के अनुसार दो युवक बताये गये है, जबकि शिकायत में पुलिस ने एक ही नाम बताया है, आरोपी का नाम झोल्टू ईदगाह भाटा निवासी बताया गया है, हमारे बार-बार पूछने के बावजूद पुलिस ने आरोपी का स्पष्ट नहीं किया लेकिन बताया की वह मुस्लिम समाज का है।

घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने की नारेबाजी :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

सामने आई घटना में मूर्ति क्षतिग्रस्‍त किए की घटना से नाराज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता तुरंत स्थानीय पार्षद के साथ मिलकर आजाद चौक थाने पहुंचे। वहां उन्होंने इस घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की और दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। उन्होंने थाने का घेराव कर पुलिस पर दबाव बनाया कि मामले की जांच तेजी से की जाए और आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की और दो संदिग्ध युवको को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरे युवकों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।