रायपुर: खुद को नारी शक्ति संस्था की अध्यक्ष बताकर खुद को समाजसेवी बताया फिर महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर कर दी बड़ी धोखाधड़ी। ऐसे ही राजधानी की महिला शोभा ठाकुर से जुड़ा धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर काम दिलाने का झांसा देकर गरीब महिलाओं से ठगी की है। बताया जा रहा है कि ये ठगी नारी शक्ति पार्टी की अध्यक्ष शोभा ठाकुर के द्वारा की गई है. वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बतादें कि ये केस ऑनलाइन सट्टे से जुड़ा हुआ है, सूत्रों के मुताबिक रोजाना इन खातों में सैकड़ों ट्रांजेक्शन हुए है।इसके साथ ही इनके दूसरे खातों से भी रकम ट्रांसफर किया जाता था। हालांकि पैसे निकालने वाले और जमा करने वाले लोग कौन है इसकी कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
वहीँ इस मामले को लेकर महिलाओं की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने कथित तौर पर आरोपी नारी संगठन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ के मामला दर्ज किया है। बतादें कि रोजगार दिलाने का झांसा देकर उन्होंने महिलाओं के आईडी प्रूफ लेकर सैकड़ों की संख्या में पहले अकाउंट खुलवाकर करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन किए हैं, हालांकि अब शोभा ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह मामला सामने आने के बाद शोभा से जुड़ी महिलाओं के लिये मुसीबत खड़ी हो गई है।
गरीब महिलाओं से रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली आरोपी शोभा ठाकुर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी बस्ती पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला को एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। वहीँ आरोपी महिला के पास 300 से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते हैं, जिसका खुलासा हुआ है। उसने इसका उपयोग ऑनलाइन सट्टा के लेन-देन के लिए किया है। शुरुआती जांच में 15 करोड़ रुपये का लेन-देन सामने आया है। एक खाते की जानकारी देने पर शोभा को 30 से 40 हजार रुपये हर महीने मिलते थे। पुलिस ने जांच में उसके पास से रसीद जब्त की है। आरोपी ने बैंक खाते किसे उपलब्ध करवाए इसकी जांच की जा रही है।
हर महीने मिलती थी रकम :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
आरोपी महिला का संपर्क ऑनलाइन सट्टे से जुड़े लोगों से था। इसके बाद उसे प्रत्येक खाते के बदले में 30-40 हजार रुपये हर माह देने की बात कही गई। शोभा ठाकुर ने ऐसा ही किया। जिसके बाद खुद को समाज सेविका बताकर अलग-अलग जगहों पर ट्रेनिंग कैंप शुरू किया। महिलाओं के खाते शोभा ने कर्नाटका बैंक में खुलवाए। बैंक पासबुक, एटीएम और उनके नाम से खरीदी गई सिम को ऑनलाइन सट्टा के लिए बेच दिया गया। इस तरह से शोभा ने महिलाओं के दस्तावेजों का दुरुपयोग किया।
ऐसे होता था खातों का उपयोग :
ऑनलाइन सट्टा एप जैसे महादेव एप, अन्ना रेड्डी सहित अन्य की आईडी 100 रुपये में आसानी से मिल जाती है। इसके बाद खेलने के लिए उसे रिचार्ज किया जाता है। पैनल संचालक आईडी रिचार्ज करने के लिए बैंक खाते की जानकारी, यूपीआई आईडी, क्यूआर कोड आईडी में उपलब्ध करवाता है। इसके बाद उसमें आसानी से पैसे लगाए जा सकते हैं। पुलिस ने बैंक खातों की जानकारी निकाली तो उसके 100 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक एक बार खाते में डाले गए हैं। एक दिन में एक खाते में 10 से 15 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है। वहीँ महादेव एप को लेकर बड़े स्तर पर कार्यवाही चल रही है, जिसमें विभिन्न जांच एजेंसियां लगातार शिकंजा कस रही है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



