बैकुण्ठपुर : कोरिया जिले में कारोबारी के कपड़े की दुकान में बदमाशों ने आग लगा दी है। जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। घटना के बाद से इलाके के व्यापारियों में आक्रोश हैं, लोगों ने रैली निकालकर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ऐसे ही कई मामले पहले भी सामने आ चुके है, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताये गये है, जो कि लगातार ऐसी ही घटनाओं को अंजाम दे रहे है।
दरअसल यह पूरा मामला सोनहत थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक कारोबारी के गारमेंट शॉप में रात को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। जिससे दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गई, वहीं इस आगजनी से दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है। मामले की जानकारी मिलने पर दुकान के संचालक राजेश राज गुप्ता ने सोनहत थाने में शिकायत की है। ऐसे मामलों को लेकर क्षेत्रवासी सहमे हुये है, यह पहली घटना नहीं है, ऐसे मामले धीमे-धीमे लगातार सामने आ रहे है।
मामले की जांच की मांग :
आगजनी किसने की है इसका पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया के पदाधिकारियों ने लिखित शिकायत करते हुए थाना प्रभारी से मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है। साथ ही आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की गई है। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामले में पुलिस ने संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ भी शुरु कर दी है। लोगों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया है।
आगजनी से लाखों का नुकसान, घटना के विरोध में दुकाने बंद :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
दुकान में हुई आगजनी से दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है. दुकान संचालक राजेश राज गुप्ता ने बताया कि, उन्होंने अपने दुकान में करीब 20 लाख का गारमेंट रखे हुए थे। जिसके कारण से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं इस घटना में एक संदिग्ध सीसीटीवी में रिकार्ड हुआ है। जिसमें व्यक्ति दुकान के नजदीक झोला लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकान में आगजनी की घटना के बाद से मुख्यालय के सभी व्यापारियों ने एकत्र होकर घटना का विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही इलाके के व्यापारियों ने अपने दुकान को भी बंद रखा और रैली निकालकर घटना की जांच करने की मांग की है।दुकान थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बाद भी दुकान को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद व्यापारियों में काफी भय का माहौल हो गया है।



