प्रतिमा खंडित करने वाले जाफर और जाकिर पकड़ाये, हिन्दू संगठनों ने दी थी गंभीर परिणाम की चेतावनी।

रायपुर : लाखेनगर स्थित अर्जुन नगर में कल रात दो बदमाशों ने सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की नियत से गणेश प्रतिमा को खंडित कर दिया था, जिसका विडियो सोशल मीडिया में दिनभर वायरल हुआ, जिससे आक्रोशित हिन्दू संगठनों ने गंभीर परिणाम की चेतावनी देकर थाना घेरा था, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की। सुबह पतासाजी करने पर एक ही आरोपी बताया गया था, जबकि हमने दो आरोपियों के होने का संदेह जताया था, एक आरोपी का नाम पुलिस ने सुबह झोल्टू बताया और स्पष्ट नाम नहीं बताया था।

सामने आया ऐसा मामला :

दरअसल, लाखे नगर के पास शुक्रवार रात 10 बजे आरोपी शेख जाफर और शेख जाकिर  पंडाल पहुंचे थे। वहां पर दोनों ने गणेश प्रतिमा के निचले हिस्से को तोड़ दिया था और जमकर उत्पात मचाया था, दोनों का कोई विरोध नहीं कर पाया, उस समय वो दोनों काफी आक्रोशित बताये गये थे। वहीँ जब समिति के सदस्यों ने ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने अपशब्द कहना शुरू किया और बात मारपीट तक पहुंच गई थी। वहां कुछ देर तक हंगामा करने के बाद वे लोग वहां से भाग गए थे। इसके बाद बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग थाना पहुंचे और नारेबाजी – प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सुबह फिर हिन्दू संगठन भी थाने पहुंचे थे।

आगे की कार्यवाही में जुटी पुलिस :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इस घटना की सूचना मिलते ही ASP पश्चिम दौलत राम पोर्ते, ASP अनुराग झा, CSP अमन झा समेत 4 थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने में अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया था। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपियों की पतासाजी शुरू की। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों शेख जाफर उम्र 20 साल और शेख जाकिर उम्र 30 साल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रहे हैं। आरोपी ईदगाह भाटा निवासी बताये गये।