जीजा साले ने मिलकर लाखों रूपये के सिगरेट की चोरी को दिया अंजाम, सामने आया हैरान करने वाला मामला।

कांकेर : जिले से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें कांकेर के श्री राम एजेंसी से 12 लाख के सिरगेट चोरी करने वाले आरोपी और उसके साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पास से चोरी की सिगरेट बेचकर खरीदे गये अन्य सामान को भी जब्त किया गया है। वहीं इस मामले में एक और आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कांकेर कोतवाली पुलिस ने 12 लाख रूपये से ज्यादा के सिगरेट चोरी का शनिवार को खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार श्री राम एजेंसी में 19 अगस्त की रात को टिन का छत तोड़कर दुकान में रखे 12 लाख के सिगरेट की चोरी हुई थी। चोरी की सिगरेट को ओडिशा राज्य में बेचकर होटल का समान और नई स्कूटी चोरों ने खरीदी थी। तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और एक की तालाश जारी है। 

घटना को लेकर कांकेर कोतवाली टीआई मनीष नागर ने बताया कि कांकेर नगर के माहुरबन्द पारा में स्थित श्री राम एजेंसी के संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से चार कार्टून सिगरेट की चोरी हुई है, जिसकी कीमत 12 लाखसे ज्यादा थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सीसीटीवी खंगाले। इसके बाद एक संदेही की पहचान हुई। संदेही पहले भी अन्य आरोपों में जेल में रह चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महासमुंद जिले के पिथौरा का रहने वाला है। जिसकी खोजबीन और पकड़ने में पुलिस जुट गई।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इस मामले की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और चोरी किए सिगरेट को ओडिशा के पंकज साहू नामक व्यक्ति को तीन लाख 80 हजार में बेचने की बात कबूल की है। सिगरेट बेचकर जो रुपये मिले, उससे आरोपी ने अपने साले संतराम निराला के लिए एक स्कूटी, होटल का सामान (कुर्सी, टेबल, कॉउंटर, बर्तन, चूल्हा, पंखा, लाइट और अन्य) खरीदा। समान भी अपने साले के यहां छुपा के रखा था। बरहाल कांकेर पुलिस ने चोरी के आरोपी यादराम पटेल, संतराम निराला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, ओडिशा में सिगरेट खरीदने वाला पंकज साहू फरार है। वहीँ स्कूटी, होटल का सामान (कुर्सी, टेबल, कॉउंटर, बर्तन, चूल्हा, पंखा, लाइट और अन्य चीजें) सभी चीजें पुलिस ने जब्त कर ली है।