दीपिका पादुकोण अस्पताल में भर्ती, आने वाला है नन्हा मेहमान, जान लीजिये पूरी जानकारी।

मुंबई (महाराष्ट्र) : बॉलीवुड सितारों पर निगाहें ज़माने वालों के लिये खास खबर है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर एक्ट्रेस दीपिका को उनके पति रणवीर और पूरे परिवार के साथ कार में मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में जाते हुए देखा गया है। प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का अस्पताल पहुंचते हुए वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इसके बाद से ही दीपिका पादुकोण के फैंस खुशखबरी सुनने का इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में जानने के लिये कई लोग उत्सुक है। एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट इसी महीने के लिए बताई गई थी। दीपिका और रणवीर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इनके घर खुशियों का माहौल बना हुआ है।

दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए पहुंची अस्पताल :

बॉलीवुड की दिग्गज जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल पहुंचे और इस खबर से सारे सोशल मीडिया प्रयोगकर्ता खुशी से झूम उठे हैं। भर्ती होने के एक दिन पहले ही 6 सितंबर, शुक्रवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई में गणपति बप्पा के दर्शन किए थे। इस वीडियो के वायरल होते ही अब फैंस कपल से खुशखबरी के लिए उत्साहित हो गए हैं।

दीपिका पादुकोण के पहले बच्चे के जन्म का इंतजार :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल होते ही कई लोग सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की सुरक्षित डिलीवरी की प्रार्थना भी कर रहे हैं। किसी ने कहा, ‘लक्ष्मी आएगी घर ऐसी फीलिंग आ रही है।’ दूसरे ने कहा, ‘भगवान उन्हें और बच्चे को आशीर्वाद दें।’ तीसरे ने भविष्यवाणी की, ‘गणेश जल्द ही दीपवीर के घर आएंगे।’ विरल भयानी ने दीपिका पादुकोण के हॉस्पिटल में भर्ती होने की वीडियो शेयर करते हुए है ये दावा किया है। अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि दीपिका नियमित जांच के लिए आई हैं या उन्हें डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया है। वैसे खुशखबरी कभी भी आ सकती है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी और अब 6 साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं।