छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, नदी नाले उफान पर, शिवनाथ की बीच धार में फंसे लोग, सावधानी बरतने की अपील।

रायपुर : बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से नदी- नाले उफान पर हैं और कई जिलों में बाढ़ के हालात निर्मित हो गए हैं। भारी बारिश से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया हैं और लोगों के घरों में पानी भर गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से उपर हैं। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार को) भी 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 

रायपुर में मंगलवार की रात हुई बारिश से कई क्षेत्रों की सड़कें डूब गई हैं। बारिश से पहले जलभराव को लेकर अधिकारियों ने कई बैठक की गई थी। लेकिन नगर निगम की सारी तैयारियां और दावे फेल नजर आए। कई घरों पानी भर चुका है और पॉश कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

राजनांदगाव शहर के बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल में बारिश का पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण अस्पताल के अंदर के सभी वार्ड जलमग्न हो गए हैं। भारी बारिश ने इंफ्रास्ट्रक्चर की पोल खोलकर रख दी है। जिससे मरीज और उनके परिजन परेशान हो रहे हैं। वहीं भारी बारिश की वजह से बागनदी थाना जलमग्न हो गया है।

कवर्धा में निरीक्षण करने पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा :

कवर्धा में कल शाम से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से नदी नाले उफान पर है। जिसके बाद सूबे के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। कबीरधाम के ग्राम खोलवा विकासखण्ड लोहारा, ग्राम सिंघनपुरी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया और लोगों मुलाकात कर बातचीत की है। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश भी दिए। 

कांकेर के दूध नदी में बाढ़ का पानी गंगरेल बांध में छोड़ा गया है। जहां केचमेंट एरिया से बांध में एक लाख अठारह हजार क्यूसेक पानी आया है। जिसके बाद बांध के गेट खोलकर नदी में 24 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। 

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

बस्तर की जीवनदायनी इंद्रावती नदी ने रौद्र रूप अपना लिया है और जल स्तर खतरे के निशान से उपर आ गया है। डेंजर लेवल 14 मीटर सेकेंड है और वर्तमान समय पर 14.800 मीटर पर जल स्तर है। सेकेंड डेंजर लेवल पार करते ही दर्जनों गांव डुबान में आ जाएंगे।

मोगरा बैराज के नौ गेट खोले गए है :

शिवनाथ के उफनते बहाव के चलते मोगरा बैराज के पास पानी ख़तरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बैराज के 10 में से नौ गेट खोल दिए जानें से 1 लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जगह- जगह से घरो में जल भराव की खबरों के बीच अम्बागढ़ चौकी के पास शिवनाथ नदी में स्थित पानी टंकी में ऑपरेटर पिछली रात से फंसा हुआ है। इसके अलावा चिल्हाटी मरारटोला के टूटे हुए पुल के तेज बहाव में सुबह से तीन लोग फंसे हुए हैं। पुल निर्माण के लिए खड़ी जेसीबी के ऊपर बैठकर वे लोग जान बचाए हुए हैं। भारी बारिश को लेकर प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की है