रायपुर : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जब बंगला छोड़ा था तो उन पर सरकारी बंगले के सामान गायब करने का आरोप लगा था, उन्हें सोशल मीडिया पर टोंटीचोर तक कहा गया, ऐसे ही जब पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने बंगला छोड़ा तो उन पर भी ऐसे ही आरोप लगे जिसको लेकर उन्होंने कहा कि मैंने अपनेनिजी पैसे से सामान लगवाये थे। वहीँ अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं के उपर क़ानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ऐसे ही मंगलवार को पूर्व मंत्री शिव डहरिया के खिलाफ राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की गई है।
वहीँ अब पूर्व मंत्री शिव डहरिया पर सरकारी C2 बंगले में चोरी को लेकर थाने में शिकायत की गई है। मनेंद्रगढ़ के RTI कार्यकर्ता राजकुमार मिश्रा ने यह शिकायत की है। शिकायत के बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने बयान दर्ज कराया है। अब जांच के बाद इस मामले में अपराध दर्ज किया जायेगा। शिव डहरिया जब मंत्री थे तब उन्हें यह C2 आवास आवंटित किया गया था। कल ही पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर समेत तीन अन्य लोगों पर एक शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। जिसे राजनैतिक साजिश बताया गया है।
सामुदायिक भवन पर कब्जे का भी लगा था आरोप :
उल्लेखनीय है कि, पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया पर सामुदायिक भवन पर कब्जा करने का आरोप लगा था। लेकिन निगम के नोटिस के बाद उन्होंने शासकीय भूमि पर बने भवन को खाली कर दिया था। सामुदायिक भवन का मुद्दा विधानसभा में भी गूंजा था और इसकी जांच की घोषणा भी की गई थी। मंगलवार को संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी मामले की जांच करेगी और 3 महीने में अपनी रिपोर्ट सौपेंगी। जिसको लेकर अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विधानसभा में भी उठा था मुद्दा :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान सामुदायिक भवन पर कब्जे का मामला भाजपा विधायकों ने जोर-शोर से उठाया था। इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई थी। उल्लेखनीय है कि, पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी पर सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप लगा था, वहीं अब एक और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर भी ऐसा ही कब्जे का आरोप लगा था। इन सभी मामलों और केन्द्रीय जांच एजेंसियों की कार्यवाही लेकर कांग्रेस ने बदले की कार्यवाही का आरोप समय-समय पर लगाया है।



