पटना (बिहार) : पटना पुलिस ने छात्रों के एक ऐसे गिरोह का भांडाफोड़ किया है जिनको ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी।जानकारी के अनुसार पटना में तीन छात्रों को ऑनलाइन गेम खेलने की बुरी आदत लग गयी थी। ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते तीनों छात्र में इस कदर कर्ज में डूब गए कि उन्होंने अपना कर्जा चुकाने ने हैरान करने वाला काम शुरू कर दिया। इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान रह गई है। दरअसल पुलिस की जांच में पता चला कि जैसे ही छात्रों पर कर्जदारों का दबाव बढ़ा छात्रों ने कर्ज चुकाने के लिए चोरी करनी शुरू कर दिया है।
उक्त मामले को लेकर पटना पुलिस ने बताया कि कर्ज में डूबने के बाद जब उनसे कर्जदारों ने अपने पैसे लेने के लिए दबाव डालना शुरू किया तब यह तीनों छात्र मिलकर चोरी करने लगे। तीनों हॉस्टल लेने का झांसा देकर मोहल्ले-मोहल्ले घूमने लगे और जो छात्र अपने कमरे में नहीं होते थे उनके रूम में घुसकर छात्रों का मोबाइल लैपटॉप समेत दूसरे सामान उड़ा ले जाते थे। इस प्रकार सामन चोरी होने से लोग परेशान होने लगे। चोरी किए गए सामानों को यह गैंग औने पौने दाम पर बेच देता था। मूल रूप से यह सभी शेखपुरा के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं। इन्होने कई चोरियों को अंजाम दिया है।
इन छात्रों के खिलाफ बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज हुआ था। पुलिस को इन चोरों की बेसब्री से तलाश रही थी। पटना पुलिस ने बताया कि तीनों छात्र लैपटॉप तब और मोबाइल दुकानदारों को बेचते थे। दुकानदार चोरी किए गए इन सामानों को फर्जी बिल बनाकर ऑनलाइन बेच डालते थे। इन चोरों से पूछताछ के बाद कुछ दुकानदारों का नाम भी सामने आया है। पुलिस उसका सत्यापन करने में जुटी है। दुकानदारों की पतासाजी करने के बाद पुलिस उन पर भी कार्यवाही करेगी।
पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
वहीं यह मामला सामने आने के बाद पटना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन सेकंड हैंड सामान खरीदने से पहले इस बात को अच्छी तरह से जांच लें कि खरीदा गया सामान किसका है कहां से आया है। फिलहाल पटना पुलिस ने चोर गिरोह से इन सदस्यों से पूछताछ के बाद उनके अभिभावकों को भी सूचित कर दिया है। वहीँ इस बात पर भी सवाल उठ रहे है, बच्चे ऑनलाईन गेम के चक्कर में अपने माता-पिता की पूंजी तो बर्बाद कर ही रहे है साथ में आपराधिक गतिविधियों को भी अंजाम दे रहे है।



