मुस्लिम युवक हुसैन पर नाबालिग युवती के अपहरण का आरोप, तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में सामने आया ये मामला….।

रामपुर (उ.प्र) : एक नाबालिग युवती के गायब होने के बाद रामपुर जिले में बवाल मच गया है। यहाँ नाबालिग युवती को लेकर एक मुस्लिम समुदाय के युवक पर अपहरण करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीरके आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। यह मामला रामपुर के पटवारी थाना क्षेत्र का है, यहां एक पीड़िता की मां ने पुलिस पर कार्यवाही न करने का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिग बच्ची को बरामद करने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई है। नाबालिग युवती के गायब होने परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रिय स्तर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग पटवाई थाने पहुंच गए और थाने का काफी लोगों ने घेराव किया। मामले को लेकर हिंदू संगठन के लोग थाने में ही धरने पर बैठ गए। थाना इंचार्ज अमरनाथ ने हिंदू संगठन के लोगों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद भी वो लोग धरने पर ही बैठे रहे। बहरहाल पुलिस मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है। जो अब भी पुलिस की पकड़ में नहीं आये है।

पीड़िता की मां ने लगाई सीएम योगी से न्याय की गुहार :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इस मामले को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि मेरी लड़की को एक मुस्लिम युवक हुसैन लेकर चला गया है और मेरे घर पर आने के बाद हुसैन सहित अन्य बदमाशों ने बदमाशी दिखाई और मेरी बेटी को खींच कर ले गए। उन लोगों ने मुझे मारने की धमकी भी दी है, जिससे मुझे जान का खतरा भी है, मैं घर से निकल कर भाग गई और निकलकर भागने के बाद मैंने पुलिस को पटवाई थाने फोन किया, पुलिस मेरे पास आई। मैं रोज पटवाई थाने जा रही हूं, लेकिन पुलिस द्वारा मेरी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। मैं मुख्यमंत्री योगी से हाथ जोड़कर बिनती कर रही हूं कि मेरी नाबालिग बच्ची को बरामद कराए। ना जाने वो किस हाल होगी?

टीम बनाकर पुलिस कर रही बच्ची की तलाश :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने कहा कि थाना पटवाई पर एक बालिका के अपहरण के संबंध में अभियोग पंजीकृत हुआ है।इसमें दो नामजद और एक प्रकाश के आये हुए तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। अभी अपहरण हुई बच्ची के लिए हमारे द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया है। टीमें सकुशल बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल्द युवती को बरामद कर लिया जायेगा।