बालोद : तीन दिन पहले पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मामला दर्ज किया गया है। बालोद जिले के डौंडी थाने में बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं 3 लोगों के खिलाफ नौकरी दिलवाने के नाम पर धारा 420 के तहत ठगी का केस दर्ज किया गया है। अब इस मामले में शिक्षक के आत्महत्या के मामले में नौकरी के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर को अपना मामा बताकर ठगी करता था। इन आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं।
यह पूरा मामला डोंडी थाना क्षेत्र का है। जहां पर शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले मुख्य आरोपी मदार खान और प्रदीप ठाकुर को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल एक अन्य आरोपी हरेन्द्र नेताम फरार चल रहा है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। आरोपी मदार खान पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर को अपना मामा बताकर लोगों से ठगी करता था। आरोपी के पास कई महंगी गाडियां होने की भी जानकारी मिली है। इस मामले को लेकर राजनैतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।
यह है पूरा मामला :
यह पूरा मामला बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव का है। जहां पर शिक्षक दिवस के दिन एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस लाश के आसपास खोजबीन शुरू किया गया तो एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। जिससे मामले को लेकर जांच शुरू की गई थी।
सुसाइड नोट में लिखा एक व्यक्ति का नाम :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इस सुसाइड नोट में शिक्षक ने लिखा है कि, नौकरी के नाम पर ठगे गए पैसे को अब तुम दिलाओगे। ऐसा एक व्यक्ति के नाम के साथ उल्लेखित किया गया था। सुसाइड नोट में कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल थे। वहीं पुलिस ने अब इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इन आरोपियों पर ठगी के साथ साथ आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गम्भीर मामले में अपराध दर्ज है। मामले में पूर्व मंत्री का नाम आने के बाद राजनैतिकबवाल मच गया था।



