रायपुर : राज्य में 365 दिनों के लगभग में ही राज्य चुनाव के बाद केंद्र चुनाव होता है और उसके कुछ ही महीनों बाद निकाय चुनाव भी हो जाता है। इस वर्ष दिसंबर या अगले वर्ष जनवरी में होने वाले नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जायेगी। अब नगर निगम चुनावों को लेकर भी राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी आई है कि पहले चरण में 18 सितंबर तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति होगी। प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी।
वहीँ फिर दूसरे चरण में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन होगा और दावे तथा आपत्तियां ली जाएगी। राजनैतिक दलों को 16 अक्टूबर तक मतदाता सूची उपलब्ध उपलब्ध कराई जायेगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की उपस्थिति में सभी जिलों से आए उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। आयोग द्वारा सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्ध एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है।
पहले चरण का कार्यक्रम :
मतदाता सूची तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण एवं भारत निर्वाचन आयोग में तैयार विधानसभा की मतदाता सूची 20 सितंबर तक ली जाएगी। 21 सितंबर तक विधानसभा की मतदाता सूची स्थानीय निकायवार अलग कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही कार्य को गति दी जायेगी।
इसके बाद 27 सितंबर तक प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदाता सूची को पंचायतवार या भागवार मार्किंग की जायेगी। चार अक्टूबर तक मतदाता सूची की चेकलिस्ट बनाई जाएगी तथा 10 अक्टूबर तक संशोधित चेकलिस्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को दी जाएगी। 14 अक्टूबर तक जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता सूची को रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराया जायेगा।
दूसरे चरण में यह होगा :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
उक्त कार्य को लेकर 23 अक्टूबर दोपहर तीन बजे तक तक दावा,आपत्तियां ली जा सकती है। इसके बाद 29 अक्टूबर तक इनके दावे आपत्तियों का निराकरण होगा। चार नवंबर तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत किया जा सकता है तथा निराकरण की आखिरी तारीख आठ नवंबर है। अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्र 19 नवंबर तक करना होगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर को होगा। इस हेतु जानकारी जारी कर दी गई है।
प्रदेश में है 11,664 पंचायतें :
राज्य में 11,664 पंचायतें है। इनमें से 5,050 ग्राम पंचायतें ऐसी है,जहां की आबादी 5,000 से अधिक है। वही 33 जिलों में 184 निकाय है। इनमें से 14 नगर निगम, 48 नगर पालिका परिषद व 122 नगर पंचायत है। अब इन सभी का चुनाव संपन्न करवाया जायेगा।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



