नई दिल्ली : नीरव मोदी भारत से भागा हुआ एक भगौड़ा जिसके उपर भारतीय बैंकों को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है, वह वर्तमान में ब्रिटेन की जेल में बंद है। भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को अब बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नीरव मोदी की 29 करोड़ 75 लाख रुपये की अचल संपत्ति और बैंक बैलेंस को जब्त कर लिया है। ये कार्यवाही भगोड़े नीरव मोदी के खिलाफ पीएनबी बैंक घोटाले के मामले में हुई है। 6498 करोड़ रुपये के इस बैंक फ्रॉड मामले में ईडी ने सीबीआई की एफआईआर पर अपनी जांच शुरू की थी। जांच के दौरान ईडी को नीरव मोदी और उसकी ग्रुप ऑफ कंपनी की जमीन, बैंक अकाउंट का पता चला था। जिसको लेकर लगातार जांच और कार्यवाही चल रही थी।
ED अब तक 2596 करोड़ रुपये की संपत्ति कर चुकी अटैच :
इन सभी संपत्तियों को धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2022 के तहत अस्थायी रूप से जब्त किया गया है। पीएमएलए जांच के दौरान ईडी ने पहले नीरव मोदी और उसके सहयोगियों की भारत और विदेशों में करीब 2596 करोड़ की चल और अचल संपत्तियों को जब्त किया था। नीरव मोदी सहित अन्य सभी भगोड़े कारोबारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।
ब्रिटेन की जेल में बंद है नीरव मोदी :
इस साल के शुरुआत में नीरव मोदी ने यूके कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था और यूके कोर्ट ने सातवीं बार उसकी जमानत खारिज कर दी थी। नीरव मोदी द्वारा जमानत आदेश के खिलाफ यूके उच्च न्यायालय के समक्ष अपील दायर की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। फिलहाल वह ब्रिटेन की जेल में बंद है और आगे की जांच जारी है। भारत सरकार की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है कि नीरव मोदी को भारत प्रर्त्यपण किया जाए, ताकि घोटालों के लिए उसके खिलाफ भारतीय कानून के अनुसार कानूनी कार्यवाही की जा सके। इस मामले में भारत सरकार ने ब्रिटेन सरकार से प्रर्त्यपण के लिए अपील भी की थी।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



