शिमला (हिमाचल प्रदेश) : संजौली मस्जिद को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ हिंदू संगठन उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं और मस्जिद को अवैध बताकर गिराने की बात कर रहे हैं। तो अब हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता ऐसे बयान दे रहे है, जिससे शांति भंग हो सकती है। आज यानी 11 सितंबर को संजौली मस्जिद के पास हिंदू संगठन करते रहे और मस्जिद को गिराने की मांग करने लगे। वहीँ इस बीच में हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मस्जिद अवैध पाई जाती है, तो उसे गिरा दिया जाएगा। इससे पहले के मंत्री अनिरुद्ध सिंह मस्जिद को अवैध बता चुके हैं और मस्जिद को गिराने की भी मांग की थी। संजौली मस्जिद को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है।
अवैध पाए जाने पर मस्जिद गिरा दिया जाएगा – विक्रमादित्य सिंह :
हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री व कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्थिति बिल्कुल साफ है कि हर किसी को सही तरीके से विरोध करने का अधिकार है। आप विरोध कर सकते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति नहीं बननी चाहिए कि शांतिपूर्ण माहौल खराब हो। इसको लेकर पुलिस की ओर से कदम उठाए गए हैं, जहां तक उस अवैध निर्माण की बात है, तो अगर उसे अवैध पाया जाता है तो उसे जरूर गिराया जाएगा, लेकिन उससे पहले कोई कार्यवाही करना उचित नहीं है। वहीँ अब मंत्री के इस बयान से स्पष्ट है कि मस्जिद को गिराया जा सकता है।
मस्जिद को गिरा देना चाहिए – मंत्री :
इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा था कि यह मस्जिद अवैध है और हिमाचल सरकार इसकी जमीन की मालिक है। संजौली में हुए प्रदर्शन में वे भी शामिल हुए थे। उनके इस बयान से कांग्रेस असहज हो गई थी और सीएम सुखू ने यहां तक कह दिया कि मंत्री को बयान देते समय संयम बरतना चाहिए था। उन्होंने इस मस्जिद में अवैध निर्माण को गिराने की भी मांग की। इसी वजह से शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा और उनके बीच तनातनी भी देखने को मिली है। मुस्लिम परस्त कांग्रेस के नेताओं के इन बयानों ने मुस्लमानों मस्जिद के मामले में मुसीबत में डाल दिया है। भाजपा सहित हिन्दू संगठनों के विरोध के साथ कांग्रेस नेताओं के बयान भी एक तरफ का ही सन्देश दे रहे है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
संजौली मस्जिद को लेकर हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। हिंदू पक्ष का कहना है कि पांच मंजिला मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से किया गया है। इसलिए इस मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराया जाना चाहिए। बुधवार को भीड़ संजौली में बेकाबू हो गई। हाल ऐसे कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि प्रदर्शन के चलते धारा 163 लागू कर दी गई है, लेकिन हजारों की संख्या में लोग सड़क पर प्रदर्शन करते हुए नारे लगा रहे हैं।
कहां से शुरू हुआ विवाद :
मस्जिद विवाद एक लड़ाई की वजह से शुरू हुआ। जहां शिमला के मल्याणा इलाके में एक हिंदू व्यक्ति के साथ करीब 6 लोगों ने मारपीट की थी। जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मारपीट को लेकर उक्त व्यक्ति ने थाने में केस दर्ज कराया गया और बताया कि मारपीट के बाद सभी आरोपी मस्जिद में छिप गए थे। जब हिंदू संगठनों को इसका पता चला तो उन्होंने संजौली मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और इस मस्जिद को अवैध बताकर इसे गिराने की मांग उठाई। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों का ये प्रदर्शन आक्रोश में बदल गया। अब इस मामले को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



