महादेव सट्टा एप के प्रमोटर्स के पक्ष में कपिल सिब्बल ने की बिलासपुर हाईकोर्ट में पैरवी, सामने आया ये मामला….।

बिलासपुर : महादेव सट्टा एप को लेकर बवाल जारी है, और ED की कार्यवाही भी जारी है, वहीँ सरगनाओं को भारत लाने के प्रयास भी जारी है। इस मामले में महादेव सट्टा एप को लेकर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। रायपुर की विशेष अदालत द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के खिलाफ एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचकर पैरवी की। इस मामले में सुनवाई अधूरी रही। इसकी सुनवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी, जिसकी वजह से कल भी मामले की सुनवाई होगी। इस पैरवी के लिये कपिल सिब्बल बिलासपुर पहुंचे है।

जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की अदालत में हुई सुनवाई में महादेव सट्टा एप के संचालक और वोंटूलो के नागरिक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने अपने अधिवक्ता कपिल सिब्बल के जरिए गैर जमानती वारंट को चुनौती देते हुए कहा है कि अदालत ने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर यह वारंट जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कहा कि रायपुर स्थित ईडी की अदालत ईडी को यह निर्देशित नहीं कर सकती कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को गिरफ़्तार करे।

अब राज्य सरकार और ईडी देंगे जवाब :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

वहीँ अब फिर बुधवार को महादेव सट्टा एप मामले में मुख्य प्रमोटर बताए गए सौरभ चंद्राकर की  ओर से और भी तर्क पेश किए गए है। अब राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा और ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक डॉ सौरभ कुमार पांडेय जवाब में तर्क देंगे। यह सुनवाई गुरुवार 12 सितंबर को भी जारी रहेगी, जिसके बाद क्या सुनवाई होती है और इस मामले क्या फैसला आता है, यह देखना दिलचस्प होगा। इधर 12 सितंबर को ही रवि उप्पल की याचिका पर भी सुनवाई होनी है। रवि उप्पल की ओर से भी रायपुर कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट को चुनौती दी गई है।