नाबालिग छात्रा को अश्लील संदेश भेजने के मामले में, हिन्दू संगठनों ने किया थाने का घेराव।

भोपाल (म.प्र.) : भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में हिन्दू संगठनों ने थाने का घेराव किया, जिसमें उन्होंने अरमान मंसूरी नामक युवक पर 11वीं की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर जिले में गुरुवार को हिंदू संगठनों ने उग्र प्रदर्शन किया। बैरसिया तहसील में थाने का घेराव कर 11वीं की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक के गिरफ्तारी की मांग की। इस घटना के बाद हिन्दू संगठन काफी आक्रोशित दिखे। विरोध प्रदर्शन में स्थानीय विधायक विष्णु खत्री भी शामिल हुए। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। कहा, पुलिस विवेचना कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।

हिंदू संगठनों का दावा है कि इस घटना में 4 युवक शामिल हैं, लेकिन पुलिस ने एक युवक की गिरफ्तारी ही की है। एसपी प्रमोद सिन्हा ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी है। साथ ही, अन्य आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं थे। बाद में कलेक्टर सिंह ने समझाइश देकर प्रदर्शन समाप्त कराया। इस घटना को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है।

यह है पूरा मामला :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

घटना को लेकर पुलिस के मुताबिक, बैरसिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा को अरमान मंसूरी नाम का शख्स फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वह पीड़िता के लिए भद्दे कमेंट्स कर जबरन बातचीत का दबाव बनाता था। रिप्लाई न करने पर लड़की के मार्फ फोटो वायरल करने की धमकी देता था। तंग आकर युवती ने मां को घटनाक्रम से अवगत कराया। जिसके बाद बुधवार को पिता ने उसे थाने लेजाकर शिकायत दर्ज कराई। साथ में हिन्दू संगठनों को भी सूचना दी, जिसके दबाव में पुलिस एक युवक को गिरफ्तार किया है।