मुंबई (महाराष्ट्र) : बढ़ती आबादी से परेशान मुंबई के लोगों को अब भारी ट्रैफिक से निजात मिल जायेगी। मुंबई के कोस्टल रोड और बांद्रा वर्ली सी लिंक को जोड़ने वाले नॉर्थ बाउंड कनेक्टर ब्रिज का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को उद्घाटन किया। अब अगर आप दक्षिण मुंबई में है और आपको उत्तर मुंबई जाना है तो मरीन ड्राइव से कोस्टल रोड से बांद्रा वर्ली सी लिंक का इस्तेमाल करते हुए सीधे बांद्रा पहुंच सकते हैं। यह सफर महज 20 से 25 मिनट में पूरी की जा सकेगी। पहले इस सफर के लिए 40-60 मिनट तक का समय लग जाता था. ट्रैफिक जाम की समस्या अलग रहती थी।
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत :
अब कोस्टल रोड का दक्षिणी हिस्सा बांद्रा वर्ली सी-लिंक से जोड़ दिया गया है। इसके जरिए लोग बांद्रा तक का सफर कर सकेंगे। कोस्टल रोड और सी-लिंक के कनेक्ट होने से वर्ली के बिंदु माधव चौक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। कोस्टल रोड और सी-लिंक कनेक्ट होने के बाद मरीन ड्राइव से वर्ली और वर्ली से कोस्टल रोड के जरिए सी लिंक होते हुए लोग आसानी से बांद्रा पहुंच सकेंगे। इससे काफी समय भी बचेगा।
शुक्रवार से यात्री कर सकेंगे सफर :
13 सितंबर यानी शुक्रवार को यह ब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा। लोग शुक्रवार से इस पर सफर कर सकेंगे। इसके उद्घाटन से यात्रियों का समय बचेगा। मरीन ड्राइव से बांद्रा तक सफर करने में 15-20 मिनट लगेंगे। पहले 45-60 मिनट का समय लगता था। अब दक्षिण मुंबई से हवाई अड्डे तक पहुंचने लगभग आधा घंटा लगेगा। पहले एक घंटे से अधिक समय लगता था। इस ब्रिज पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक सफर किया जा सकेगा। शनिवार और रविवार को मेंटेनेंस के लिए यह बंद रहेगा। साथ ही कोस्टल रोड का दूसरा हिस्सा दिसंबर, 2024 तक सी लिंक से जुड़कर आवागमन के लिए खुलने की उम्मीद की जा रही है। इसके खुलने से भी लोगों को फायदा मिलेगा।
सीएम और डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
उद्घाटन के मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के शुरु होने के बाद लोगों के समय बचेगा। प्रदूषण कम होगा। इस प्रोजेक्ट ने लोगों के 45 मिनट के समय को कम करके 10 मिनट का कर दिया है। हमने जो कहा उसे पूरा किया। वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 25 सालों से ये प्रोजेक्ट ऐसे ही पड़ा हुआ था। कांग्रेस की सरकार थी। कुछ नहीं हुआ। मैने बैठक की और हमने काम शुरु कराया। पहले इसका उद्घाटन 15 अगस्त तक होना था, लेकिन बारिश और हाइटाइड के कारण काम एक माह देरी से खत्म हुआ है। वर्ली के बिंदु माधव ठाकरे चौक से मरीन ड्राइव तक कोस्टल रोड की एक साइड 12 मार्च, 2024 से आवागमन के लिए खोली गई है। भाजपा के शासन में विकास कार्यों में तेज गति आई है।



