रायपुर : ACB कार्यवाही से रिश्वतखोरों में कोई खौफ है, ऐसा कह पाना मुश्किल है, हालाँकि ACB की कार्यवाही लगातार चल रही है। अब ऐसे एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को चार जिलों में रिश्वतखोरों पर एक साथ कार्यवाही की। इस दौरान 1.76 लाख की रिश्वत के साथ पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। जीपीएम में लोकपाल, कवर्धा में सहायक लेखाधिकारी, महासमुंद में महिला उप पंजीयक व सहयोगी और रायगढ़ में शिक्षा विभाग के बाबू को दबोचा गया है। रिश्वतखोर ACB की राडार पर लगातार बने हुए है।
बिलासपुर की एसीबी इकाई ने गौरेला पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला जनपद पंचायत में पदस्थ लोकपाल वेद प्रकाश पांडेय को 25 हजार की रिश्वत के साथ पकड़ा है। यहां पदस्थ कार्यक्रम अधिकारी रोशन सराफ ने शिकायत की थी। अमृत सरोवर निर्माण कार्य में अनियमितता की जांच कर रहे लोकपाल ने रिश्वत मांगी थी। इसी मामले में ACB ने कार्यवाही को अंजाम दिया है।
कवर्धा में बोडला जनपद पंचायत के सहायक लेखाधिकारी नरेंद्र कुमार राउतकर ने आंगनबाडी भवन निर्माण का बिल पास कराने के लिए एक लाख रूपये की रिश्वत मांगी थी, इसलिए उनको रंगे हाथ दबोचा गया। महासमुंद जिले में सरायपाली की उप पंजीयक पुष्पलता लिली बेग को रजिस्ट्री के एवज में 26 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
उसके सहयोगी शत्रुधन तांडी को भी पकड़ा गया। कवर्धा और महासमुंद मामले में आरोपियों की संपत्ति की जांच जारी है। ऐसे ही कुल 5 अधिकारी और कर्मचारी ACB की गिरफ्त में आ गये। अनुमान है कि दोनों ने आय से अधिक संपत्ति बनाई है। रायगढ़ में चार लाख का बिल पास कराने के लिए 25 हजार की रिश्वत मांग रहे शिक्षा विभाग के बाबू ओमप्रकाश नवरतन को पकड़ा गया है।



