छत्तीसगढ़ को मिली एक और वन्दे भारत, अब इस रूट के लिये चलेगी 15 सितम्बर से।

रायपुर : वर्तमान में बिलासपुर से नागपुर चलने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस को लगातार प्रतिसाद मिल रहा है, अब लोगों को इसमें यात्रा करना सुविधाजनक लग रहा है, तो अब राज्य को फिर एक नई वन्दे भारत मिलने वाली है। यह यात्रियों को खुशखबर मिलने जैसी है। छत्‍तीसगढ़ में अब दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस 15 सितंबर से दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए दौड़ेगी। रायपुर से विशाखापट्टनम की 300 किलोमीटर दूरी, केवल पांच घंटे में पूरी होगी। रेलवे मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिसंबर, 2022 से बिलासपुर से नागपुर के बीच शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चल रही है।

वहीँ अब नई वन्देभारत के लिये डीआरएम संजीव कुमार ने पिछले दिनों दुर्ग से विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन की दृष्टि से दुर्ग स्टेशन में बुनियादी तकनीकी व्यवस्था का मुआयना कर दिशा-निर्देश दिए थे। शुक्रवार को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का ट्रायल किया गया है। वंदेभारत तड़के 5:45 पर दुर्ग रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना हुई। यह वंदेभारत ट्रेन चेयर कार होगी, स्लीपर नहीं होगी। इसमें लोको पायलट, टीटीई, कोच अटेंडर ड्यूटी के लिए रिजर्व किए जा रहे हैं। इतनी दूरी को लेकर यात्रा करने वालों को कोई दिक्कत होगी या नहीं अब वो ट्रेन के चलने के बाद स्पष्ट होगा।

दुर्ग से चलेगी नई ट्रेन :

अब यह नई वंदेभारत ट्रेन रायपुर की बजाय दुर्ग से चलेगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि यहां पर कोचिंग यार्ड है। ट्रेन की बोगियां और इंजन के 10 सितंबर तक दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है, हालांकि रेलवे की तरफ से अधिकृत तौर पर यह जानकारी सामने नहीं आई है कि ट्रेन कितने बजे रवाना होगी और कितने बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी?

इन स्टेशनों में होगा स्‍टाॅपेज :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

वंदेभारत ट्रेन दुर्ग से रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम और विजयानगरम होते हुए विशाखापत्तनम पहुंचेगी। हालांकि स्‍टॉपेज किन-किन स्टेशनों पर और किराया क्या होगा, इसकी अधिकृत जानकारी फिलहाल रेलवे की ओर से जारी नहीं की गई है। 15 सितम्बर के बाद यह स्पष्ट हो जायेगा।