महासमुंद में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, के मामले में कांग्रेस नेता के भाई सहित पांच गिरफ्तार।

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन्दे भारत ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया है। जिसके कारण ट्रेन के तीन कोच के शीशों में दरार आ गई है। वहीं इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक कांग्रेस नेता का भाई बताया गया है। इस पत्थरबाजी की घटना में ट्रेन के तीन कोच के शीशे टूट गए। रेलवे पुलिस ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह वंदे भारत ट्रेन प्रदेश में चलाने वाली दूसरी ट्रेन है। 16 सितंबर को इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। यह ट्रेन दुर्ग से विशाखापट्टनम चलेगी।

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की यह घटना बागबाहरा रेलवे स्टेशन के निकट हुई है। यह ट्रेन को दुर्ग और विशाखापट्टनम के बीच चलाई जाएगी। शुक्रवार की सुबह इसका ट्रायल किया गया। वंदे भारत ट्रेन महासमुंद से सुबह 7 बजकर 10 मिनट से निकली थी। वापसी पर रात करीब 9 बजे बागबाहरा का पास इसके ट्रायल में ही कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। पकड़े गए आरोपियों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। वन्दे भारत पर लगातार पथराव की घटनायें सामने आ रही है।

वंदे भारत ट्रेन पर किया पथराव :

शुक्रवार को वंदे भारत ट्रेन को ट्रायल के लिए चलाया गया था। यह ट्रेन महासमुंद , बागबाहरा होते हुए विशाखापट्टनम गई थी।वापस आते समय ट्रेन रात करीब 9 बजे बागबाहरा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी कुछ लोगो ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव कर दिया, जिससे ट्रेन के कोच C2-10 , C4-1, C9-78 के शीशों मे दरारें आ गईं। अचानक ट्रेन पर हुए पथराव से उसमें मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई। इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी बागबाहरा के ही रहने वाले हैं। रेलवे पुलिस (RPF) ने रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को रेलवे कोर्ट मे पेश करेगी। 

पत्थरबाजों में कांग्रेस नेता का भाई भी शामिल :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पत्थरबाजी के आरोपियों में शिव कुमार बघेल, देवेन्द्र चंद्राकर, जीतू तांडी, लेखराज सोनवानी और अर्जुन यादव शामिल हैं। इनमें शिव कुमार बघेल यूथ कांग्रेस के खल्लारी विधानसभा अध्यक्ष ताम्रध्वज बघेल का भाई बताया गया है। इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री इस ट्रेन को हरी झंडी देने वाले है।