रायपुर : राजधानी में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है, ये थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी में आज फिर से चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसने लोगों को डर में जीने के लिये मजबूर कर दिया है। मामला सामने आया है जिसमें, रायपुर के मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े एक युवक ने युवती को चाकू मारा कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक तेलीबांधा तालाब में कूद गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं एसडीआरएफ और पुलिस ने आरोपी युवक को तालाब से बाहर निकलकर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामला क्या है, युवक ने युवती को क्यों मारा इसका पता नहीं चल पाया है, पूछताछ के बाद ही पता चल पायेगा की मामला क्या था। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। इस घटना ने राजधानीवासियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है, आये दिन होने वाली चाकूबाजी की घटनाओं आम आदमी दहशत में जी रहा है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



