रिश्वत देते गिरफ्त में अधिकारी, विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार, सामने आया ये मामला….।

बलौदाबाजार : ACB के हत्थे लगातार कोई ना कोई चढ़ रहा है, जिसको लेकर अधिकारी वर्ग में हलचल मच गई है, आज फिर से बलौदाबाजार जिले के अंबुजा सीमेंट कंपनी के चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर रामभव गट्टू को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गट्टू बरगढ़ कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे जहां पर उन्होंने कलेक्टर को 2 लाख रुपए की रिश्वत देने की कोशिश की थी। इस मामले में शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने रिश्वत के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह मामला अंबुजा सीमेंट कंपनी में पदस्थ ऑफिसर रामभव गट्टू से जुड़ा हुआ है, वे ओडिशा के बरगढ़ में कलेक्टर से मिलने  के लिए गए हुए थे। जहां पर उसने कलेक्टर को रिश्वत देने की कोशिश की थी। जिसके बाद कलेक्टर ने विजिलेंस विभाग को सूचित किया, जिसके बाद अधिकारी को रिश्वत देने के आरोप में रामभव गट्टू को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीँ जहाँ रिश्वत लेने वाले पकड़े जा रहे है तो वहीँ अब रिश्वत देने वाला पकड़ा गया है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y