ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का हिन्दू पक्ष ने रोका रास्ता, मचा बड़ा बवाल, सामने आई बड़ी वजह, मौके पर पुलिस तैनात।

बरेली (उ.प्र.) : हिन्दू पक्ष ने नई परंपरा डालने का आरोप लगाया और कहा कि सावन के महीने में उनकी कांवड़ यात्रा को भी रोकने की कोशिश की गई थी, इसलिए वो भी अब मुस्लिम पक्ष के जुलूस को नहीं निकलने देंगे। इस घटना के बाद क्षेत्र में माहौल गर्मा गया है। वहीँ इस मामले के बाद जिले में उपद्रवी तत्वों ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की है। मामले में सामने आया है कि बारावफात यानी ईद मिलादुन्नबी पर निकल रहे अंजुमनों के जुलूस में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। यहाँ हिन्दू पक्ष ने मुस्लिम पक्षों का रास्ता रोकने के लिए बीच सड़क बैठ गए। हिन्दू पक्षों ने अंजुमनों के जुलूस का विरोध करते हुए नारेबाजी भी की. उनका आरोप है कि उनकी कांवड़ यात्रा पर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने रोक लगाई थी। अब वो किसी भी अंजुमनों को निकलने नहीं देंगे। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के बीच घंटों तक तनातनी देखने को मिली।

वहीं, इसके खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी जमकर नारेबाजी की। सड़कों पर बैठी हिन्दू महिलाओं को उठाने और हिन्दू पक्ष को समझाने के लिए मौके पर जिले पुलिस प्रशासन के अफसर पहुंच। यह पूरा मामला बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा का है, जहाँ यह घटना हुई है। वहीं इस मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष ने दावा किया है कि वो हर साल इसी रास्ते से जुलूस निकालते आ रहे हैं, जिसके बाद दोनों समुदाय के बीच जमकर झड़प हो गई और पुलिसवालों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है।

बीच सड़क पर बैठीं हिन्दू पक्ष की महिलाएं :

बारावफात के जुलूस में युवक अपने साथ म्यूजिक सिस्टम भी लाए थे। मुस्लिम पक्ष के युवक नवादा में इकट्ठा हुआ और रात आठ बजे से उन्होंने अपना जुलूस निकालने शुरू किया। जब ये जुलूस मौर्य वाली गली की ओर बढ़ा तो वहीं हिन्दू पक्ष के लोग भी सड़क पर बैठ गए और उन्होंने रास्ता रोक दिया। हिन्दू पक्ष ने उन्हें वहाँ से निकलने से रोक दिया। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

मामले को लेकर हिन्दू पक्ष का आरोप है कि इससे पहले उनकी भी कांवड़ यात्रा को रोका गया था। सावन महीने में उनकी कांवड़ यात्रा को शाह नूरी मस्जिद के सामने से नहीं निकलने दिया गया था। इसलिए वो भी अपनी बारावफात के जुलूस को नहीं निकलने देंगे। हिन्दू पक्ष ने इसे नई परंपरा भी बताया साथ ही उन्होंने कहा कि अगर यहां से जुलूस निकाला गया तो वो सामूहिक तौर से यहां से पलायन कर देंगे।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इसी बीच दोनों पक्षों के बीच घंटों जबरदस्त तनातनी चलती रही और हिन्दू पक्ष की महिलाओं ने जमकर नारेबाज़ी की। मामले को लेकर देर रात तक ये हंगामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस ने बड़ी मशक़्क़त से दोनों पक्षों को शांत कराया। इस घटना के बाद क्षेत्र में बढ़े हुये तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है।

पिछले साल भी हुआ था विवाद :

पिछले भी इसी क्षेत्र में माहौल खराब करने की कोशिश हुई थी, लेकिन पुलिस ने अपनी सूझबूझ से विवाद पर काबू पा लिया था। तब ईद मिलादुन्नबी पर निकल रहे जुलूस को हिन्दू पक्ष ने यह कहते हुए विरोध किया था कि अंजुमनों का जुलूस गैर परंपरागत मार्ग से जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने जवानों के साथ पहुंचकर मामला को शांत करवाया था।

योगी सरकार की नई गाइलाइन :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

उल्लेखनीय है कि यूपी की योगी सरकार ने बारावफात को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन में योगी सरकार कई सख्त निर्देश दिए हैं, जिसमें जुलूस में गैर-पारंपरिक आयोजन न करने के निर्देश के अलावा जुलूस में हथियारों के प्रदर्शन, हुड़दंग पर भी पाबंदी लगाई है। इसके अलावा जुलूस के दौरान कोई अनहोनी नहीं हो इसके लिए सुरक्षा के नजरिए से सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन निगरानी करने का भी निर्देश दिए हैं। वहीँ समुदाय विशेष को लेकर बवाल पहली बार नहीं है।