रायपुर : मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े एक युवक ने युवती को चाकू मारा कर घायल कर दिया गया था। इसके बाद आरोपी युवक तेलीबांधा तालाब में कूदा गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं एसडीआरएफ और पुलिस ने आरोपी युवक को तालाब से बाहर निकलकर गिरफ्तार कर लिया था। अबी इस मामले में खुलासा हुआ है कि तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक युवक ने एकतरफा प्रेम में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी थी। उसके बाद वह खुद तेलीबांधा तालाब में कूद गया। पुलिस ने आरोपी लाकेश्वर तारक को गिरफ्तार कर लिया है। वह युवती पर नजदीकी बढ़ाने का दबाव बना रहा था। उसके मना करने पर हमला कर दिया।
यह मामला मरीन ड्राइव के सामने मोमोज मैजिक रेस्टोरेंट का है। पुलिस से मुताबिक सोमवार को रेस्टोरेंट में काम करने वाली युवती को लाकेश्वर ने बाहर मिलने के लिए बुलाया था। यह आरोपी पहले इसी रेस्टोरेंट में काम करता था, इसलिए दोनों की जान-पहचान थी। एक तरफा प्रेम प्रसंग के कारण दोपहर 3.45 बजे दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। उसके बाद आरोपी ने चाकू से युवती के गले पर कई वार कर दिए। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको जल्दी से इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस दिनदहाड़े चाकू बाजी की घटना ने राजधानी में दहशत फैलाने का काम किया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
आरोपी ने युवती पर हमला करने के बाद अपने हाथ को काट कर तेलीबांधा तालाब में छलांग लगा दी थी। इस बात की जानकारी थाना स्टॉफ और एसडीआरएफ की टीम को लगी, तो उन्होंने बोट से उसका रेस्क्यू किया। आरोपी का इलाज चल रहा है। वहीँ इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। वह, उसकी पत्नी व पीड़िता तीनों साथ में ही काम करते थे। कुछ दिन पहले ही उसने काम छोड़ा था। आरोपी राजनांदगांव में पत्नी के साथ रह रहा था।



