16 साल के लड़के को महिला ने प्रेम जाल में फंसाया और कर दिया घिनौना काम, सामने आया हैरान करने वाला मामला….।

जशपुरनगर : अगर कोई महिला वर्ग के साथ कोई दैहिक शोषण की घटना को अंजाम दे तो बड़ा बवाल मच जाता है, वहीँ किसी युवक के साथ महिला द्वारा किया गया दैहिक शोषण सभी समाज में आसानी से स्वीकार नहीं हो पाता, लेकिन समय-समय पर ऐसे हैरान करने वाले मामले सामने आ ही जाते है, जहाँ किसी महिला द्वारा किसी किशोर अथवा पुरुष वर्ग के साथ दैहिक शोषण की घटना को अंजाम दिया गया हो, ऐसा ही एक मामला जशपुर से सामने आया है, जहाँ 16 वर्षीय किशोर को एक महिला ने अपने प्रेम जाल में फांस कर उसका शारीरिक शोषण किया और साथ में अपहरण करने के मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय उक्त महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है।

यह मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहाँ से यह मामला सामने आया है। मामले को लेकर थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोर के पिता ने 27 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा 22 अगस्त को फुटबाल मैच देखने के नाम से घर से निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया था। मामले को लेकर किशोर के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिरो के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि जिस दिन से किशोर गायब है, उसी दिन से गांव से एक एक विवाहित महिला भी गायब है।

हरियाणा में मिला अपहरित बालक :

घटना को लेकर पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू की और साईबर सेल के सहयोग से मामले की जांच करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि महिला हरियाणा के सैफीदोन थाना क्षेत्र के सानपुर गांव में है। कुनकुरी पुलिस की टीम ने इस गांव में छापा मार कर महिला के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अपहरण किया हुआ बालक पुलिस को मिला। पुलिस टीम महिला और किशोर को संरक्षित कर कुनकुरी ले आई। पुलिस को दिए गए बयान में पीड़ित 16 वर्षीय ने बताया की लगभग 6 माह पूर्व आरोपी महिला से उसका परिचय हुआ था। जिसके बाद वह युवक को अपने पास बुलाकर गलत काम करती थी।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

महिला ने उसे बहला फुसला कर अपने जाल में फांस कर उसका शारीरिक शोषण करने लगी। एक दिन उसे बिना रोक-टोक के रहने की झांसा देते हुए हरियाणा ले आई। जहाँ उसने लगातार दैहिक शोषण किया और वहां से निकलने भी नहीं दे रही थी। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2)और पाक्सो एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत अपराध क़ायम कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।